जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ठंडीकासी में जम्मू-राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर एक मिनी बस पलट गई। हादसे में स्कूली छात्रों सहित 16 लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मिनी बस सड़क से फिसल गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोग और पुलिस मदद के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) रेफर किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… फोरम ने सरकार से 2023 में तमिलनाडु में हुक्का बार पर लगा बैन न हटाने की मांग की तमिलनाडु पीपुल्स फोरम फॉर टोबैको कंट्रोल (TNPFTC) ने राज्य सरकार से 2023 में लगाए गए हुक्का बार बैन को जारी रखने की मांग की है। फोरम ने कहा कि ‘हर्बल’ हुक्का पर छूट देना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसकी आड़ में तंबाकू या निकोटिन मिलाने की जांच करना मुश्किल है। हाल में मद्रास हाईकोर्ट के कुछ फैसलों में कहा गया था कि अगर बार मालिक साबित कर दें कि उनका हुक्का पूरी तरह ‘हर्बल’ है, तो उन्हें अनुमति मिल सकती है। फोरम का कहना है- अगर यह अनुमति दी गई तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा और युवाओं में फिर से धूम्रपान की आदत बढ़ेगी। गुजरात के आणंद में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में आग, करोड़ों का सामान राख आणंद के लांभवेल रोड स्थित संकेत इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में सोमवार रात को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखी टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही आणंद, बोरसाद और नडियाद फायर ब्रिगेड की सात दमकल गाड़िया मौके पर पहुचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। फायर टीम को दीवार तोड़कर अंदर से पानी की बौछार करनी पड़ी। घटना में करोड़ो रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। कोयंबटूर एयरपोर्ट कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा तमिलनाडु के कोयंबटूर कॉलेज की स्टूडेंट से गैंगरेप और उसके प्रेमी की हत्या के केस में पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। कोयंबटूर शहर के बाहरी इलाके वेल्लाकिनारु से भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को आरोपियों के पैर में गोली मारनी पड़ी। घायल आरोपियों में गुना, करुप्पासामी और कार्तिक उर्फ कालीस्वरन शामिल हैं। सभी आरोपियों को कोयंबटूर के पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। मुठभेड़ में एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है। असम CM बोले- सिंगापुर में जुबीन गर्ग की हत्या हुई, 8 दिसंबर तक चार्जशीट दाखिल होगी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हत्या की गई थी। उन्होंने कहा, मामले में 8 दिसंबर तक चार्जशीट दाखिल होगी। जुबीन की 19 सितंबर को संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। सरमा ने कहा, ‘मैं इसे हादसा नहीं मानता।’ उन्होंने बताया कि असम पुलिस शुरू से इसे मर्डर केस मानकर जांच कर रही है। अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि सिंगापुर पुलिस स्वतंत्र जांच कर रही है और साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।