इंदौर जिले के महू में यात्रियों से भरी एक बस और कार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से 8 लोग इंदौर के एमवाय अस्पताल और 4 घायल महू के सिविल अस्पताल में भर्ती है। हादसा सोमवार रात करीब 9.40 बजे सिमरोड के पास भेरूघाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस ओंकारेश्वर से इंदौर की ओर आ रही थी। तभी उसकी कार से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना है कि बस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। करीब 30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। कुछ लोगों को बस के कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर मौत हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल एसडीएम महू को मौके पर भेजकर घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर ने पूरी घटना के जांच के आदेश भी दिए है। हादसे में इन 4 लोगों की मौत
महू के भेरूघाट पर हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इसमें पद्मा बाई (45) निवासी तिलक नगर इंदौर और राहुल (25) निवासी देवरिया यूपी के शव महू के सिविल अस्पताल लाए गए हैं। जबकि अनिता (40) पति अशोक राव निवासी न्यू गोरी नगर इंदौर का शव एमवाय अस्पताल लाया गया है। एमवाय में भर्ती सरला (45) पति चिंतेश, निवासी न्यू गोरी नगर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 8 घायल इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 4 घायल महू के सिविल अस्पताल में भर्ती है। इंदौर एमवाय में भर्ती घायल महू सिविल अस्पताल में भर्ती घायल सीएम ने जताया दुख, 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद की तस्वीरें