बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज के प्रचार में 2 दिन बचे हैं। सहरसा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सभा की। उन्होंने कहा, देश में कुछ भी होता है तो ये लोग हमारे ऊपर ठीकरा फोड़ते हैं। इन लोगों को अपमान मंत्रालय बना देना चाहिए। प्रधानमंत्री का समय बहुत कीमती होता है, ये फालतू की बातों में आपका समय बर्बाद कर रहे हैं। बिहार की नीतीश सरकार दिल्ली से चल रही है। आपके सीएम की नहीं सुनी जा रही है। इससे पहले मंच पर जब प्रियंका गांधी को माला पहनाई जा रही थी तब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंच पर नेताओं को हटाकर माला के अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर खिंचवाई। सीतामढ़ी की चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ मैं आपको बिहार चुनाव का रिजल्ट अभी बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भारी बहुमत से बिहार में NDA की सरकार बनेगी। ‘महाठगबंधन’ में न नेता है, न नीति है। मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है।’ बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…