मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच बुधवार को 100 राउंड फायरिंग हुई। ग्रामीणों की माने तो शाम साढ़े 4 बजे पूर्व विधायक पहुंचे थे, जिसके बाद गोलियां चलीं। अनंत सिंह का कहना है कि ‘सोनू-मोनू से उनके आदमी बात करने गए तो उन्होंने फायरिंग की।’ जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ‘पूर्व विधायक खुद फायरिंग कर रहे थे।’ फायरिंग के दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। 53 सेकेंड के इस वीडियो में 20 राउंड गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। हालांकि ये वीडियो किसी की छत से और काफी दूर से बनाया गया है। गोलाबारी के बाद पटना पुलिस रात भर अलर्ट मोड में रही। ग्रामीण SP ने आधी रात तक पंचमहला थाने में हाई लेवल मीटिंग की। उसके बाद केस दर्ज किया गया। वहीं FSL की टीम घटना के 9 घंटे बाद रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और फायरिंग के निशान और गोलियों का खोखा चुनती नजर आई। पूरे मामले की पड़ताल के लिए भास्कर की टीम रात 11 बजे जलालपुर गांव पहुंची। FSL की टीम के साथ भास्कर टीम ने जहां फायरिंग हुई उसका मुआयना किया। इस दौरान कैमरे पर लाइव दो खोखे मिले। इसके अलावा तीन खोखे पुलिस शाम में बरामद कर चुकी थी। पुलिस के मुताबिक राइफल और पिस्टल से गोलियां बरसाईं गई हैं। कुख्यात सोनू-मोनू के घर पर भी दो गोलियों के निशान हैं। गैंगस्टर का भाई बोला- पुलिस नहीं आती तो हत्या हो जाती प्रत्यक्षदर्शी और सोनू-मोनू के मौसेरे भाई आनंद भारद्वाज ने दैनिक भास्कर को बताया कि ‘साढ़े चार बजे अनंत सिंह अपने काफिले के साथ गांव में आए। उनके साथ 8-10 गाड़ियां थी। 10-12 हथियार के साथ घर के पास पहुंचे और फायरिंग करने लगे। आनंद ने बताया कि अनंत सिंह खुद फायरिंग कर रहे थे। थानाध्यक्ष वहां नहीं पहुंचते तो अनंत सिंह और उनके समर्थक गोलियां बरसाते घर में घुस जाते और हत्या कर देते। आनंद भारद्वाज के मुताबिक,’पंचमहला थानाध्यक्ष के वहां पहुंचते ही उनके समर्थक वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि ‘घटना के दौरान सोनू-मोनू घर पर नहीं था। दोनों भाई सुबह से दियरा में गेहूं का खेत पटा रहे थे। घर में तीन महिलाएं थी। बाहर अहाते में 7 बच्चे खेल रहे थे। गोली की आवाज सुनकर सभी हैरान हो गए। अनंत सिंह का कोई भी व्यक्ति घर पर किसी को बुलाने नहीं आया था।’ 5 घंटे मीटिंग के बाद रात साढ़े 12 बजे FIR ग्रामीण SP विक्रम सिहाग ने रात साढ़े 12 बजे तक बाढ़ अनुमंडल के तहत आने वाले आठ थानों की पुलिस के साथ पंचमहला थाने में मीटिंग की। लगभग 5 घंटे तक चली मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि ‘इस मामले में तीन केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें पूर्व विधायक अनंत सिंह पर सरकारी काम में बाधा डालने और पब्लिक प्लेस में फायरिंग करने और सोनू- मोनू पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है।’ अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए तीनों पक्षों ने क्या कहा अनंत सिंह ने कहा- हम बात करने गए थे, हम पर फायरिंग कर दी अनंत सिंह ने कहा कि “बुधवार की सुबह 6 बजे हेमजा गांव के मुकेश कुमार मेरे पास मदद मांगने आया था। उन्होंने बताया कि जलालपुर गांव के सोनू-मोनू उनसे 60 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। नहीं देने पर उन्हें घर से बाहर निकाल घर पर ताला मार दिया है।’ अनंत सिंह ने उन्हें थाने मे जाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। दोपहर तक उनके घर का ताला नहीं खुलने पर वो खुद अपने समर्थकों के साथ हेमजा गांव पहुंचे और ताला खुलवा दिया। गैंगस्टर के पिता बोले- ललन सिंह की मदद का बदला ले रहे अनंत सिंह कुख्यात सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने बताया कि ‘अनंत सिंह हमारे दूर के रिश्तेदार हैं। कई बार वो हमारे घर पर आ चुके हैं। वो खुद गोली चलाए और आरोप लगा रहे हैं कि उन पर गोली चलवाई गई है।’ प्रमोद सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार को सोनू-मोनू ने चिमनी में मुंशी की नौकरी दी थी। उसने पैसे का उलटफेर किया है। इस संबंध में जुलाई 2024 में ही थाने में सन्हा दर्ज कराया था। तब मुकेश आत्महत्या की धमकी दे रहा था। अनंत सिंह ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया ग्रामीण SP विक्रम सिहाग ने बताया कि ‘बुधवार शाम 4.30 बजे नौरंगा में दो गुटों में फायरिंग हुई। सुबह में हेमजा गांव के मुकेश सिंह के घर पर सोनू-मोनू के द्वारा पैसे के लेन-देन को लेकर ताला मार दिया गया है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए अनंत सिंह यहां आए थे।’ ‘पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और स्थानीय मुखिया उर्मीला देवी के बेटे सोनू और मोनू के बीच फायरिंग हुई। इस मामले मुकेश सिंह, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह और पंचमहला थाना प्रभारी के बयान पर तीन केस दर्ज कर लिए गए हैं।’ ——————————- ये भी पढ़ें बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर 60-70 राउंड फायरिंग:गैंगस्टर सोनू-मोनू ने किया हमला; चंद कदम दूर खड़े थे अनंत सिंह, विवाद सुलझाने पहुंचे थे पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर बुधवार देर शाम नौरंगा गांव में जानलेवा हमला हुआ है। गैंगस्टर सोनू-मोनू ने 60 से 70 राउंड फायरिंग की। जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान अनंत सिंह समर्थकों से चंद कदम दूरी पर ही खड़े थे। रात साढ़े आठ बजे अनंत सिंह ने बताया कि, ‘मेरे घर पर सुबह 6 बजे 10-15 लोग आए थे। बोले कि, ‘हमारे घर में ताला लगा दिया है और मुझे घर से निकाल दिया है। रंगदारी मांगी जा रही है, हम कहां से पैसा देंगे। मैंने थाने पर जाकर डीएसपी से मिलने की बात कही।’ पूरी खबर पढ़ें