पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को BJP के उस दावे को झूठा बताया जिसमें कहा गया था कि आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ में सरकारी कोठी अलॉट की गई है। BJP ने इसे दिल्ली के शीशमहल से भी बड़ा बताते हुए सवाल उठाए थे। भाजपा के इसी दावे के एक दिन बाद, शनिवार को CM भगवंत मान ने एक वीडियो जारी किया। इसमें मान ने कहा- चंडीगढ़ के सेक्टर-2 की कोठी नंबर 45 में मुख्यमंत्री की रिहायश और कोठी नंबर 50 में पंजाब CM का कैंप कार्यालय है। कोठी नंबर 50 मुख्यमंत्री आवास का ही एक हिस्सा है। ये कोठी पंजाब में AAP सरकार के शपथ लेने के समय यानि 16 मार्च 2022 से ही उनके पास है। मान ने कहा कि जिस 45 नंबर कोठी में वह रहते हैं, उसमें पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की गर्लफ्रेंड अरूसा आलम रहती थीं। उस समय किसी ने सवाल नहीं उठाया। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस समय BJP में हैं और पाकिस्तानी नागरिक अरुसा आलम से उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। भगवंत मान ने कहा कि भाजपा का काम भ्रम फैलाना है और अब भी वह यही काम कर रही है। दरअसल शुक्रवार (31 अक्टूबर) को दिल्ली और चंडीगढ़ BJP ने सोशल मीडिया पर एक सैटेलाइट इमेज शेयर करते हुए दावा किया था कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी दी गई। भाजपा ने इसे दिल्ली जैसा शीशमहल करार दिया था। BJP के अलावा दिल्ली से आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी यही दावा किया था। CM भगवंत मान की 9 अहम बातें… मालीवाल बोलीं– कई मंत्री भी शीशमहल में रहते हैं
स्वाती मालीवाल ने शनिवार (1 नवंबर) को सुबह 11:32 बजे एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा- चंडीगढ़ में शीशमहल सिर्फ केजरीवाल का नहीं है। मनीष सिसोदिया- बंगला नंबर 960, सत्येन्द्र जैन- बंगला नंबर 926, ये सेक्टर 39 की वो बड़ी-बड़ी आलीशान कोठिया हैं, जहां सरकार के मंत्री रहते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में दिल्ली से आए कई लोगों को रहने के लिए आलीशान बंगले पंजाब सरकार ने दिए हैं। सरकारी संपत्ति पर इस तरह अवैध कब्जे करके बैठना एक अपराध है। अब पढ़िए BJP ने पोस्ट में क्या लिखा….
दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को सुबह 11:20 बजे X हैंडल पर पोस्ट डाली। BJP ने सैटेलाइट इमेज शेयर कर लिखा आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने एक और भव्य शीशमहल तैयार करवाया है। पोस्ट में आगे लिखा दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद पंजाब के सुपर CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई है। दिल्ली भाजपा की पोस्ट… चंडीगढ़ BJP ने लिखा था- AAP सरकार ने उपहार दिया
चंडीगढ़ BJP ने शुक्रवार को करीब साढ़े 3 बजे एक्स हैंडल पर पोस्ट डाली। पोस्ट में लिखा दिल्ली का शीश महल भले ही खाली हो, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उससे भी भव्य महल बनवाया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में 2 एकड़ का 7 सितारा सीएम बंगला, भगवंत मान की आप सरकार द्वारा उपहार में दिया गया। अब उनका नया शाहीमहल है। पोस्ट में आगे लिखा कि कल अंबाला के लिए घर के सामने से सरकारी हेलिकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का प्राइवेट जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया। पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है। अनुराग ढांडा ने BJP से पूछे सवाल
वहीं AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि चंडीगढ़ में बीजेपी प्रशासन है, तो सवाल ये है कि नक्शा किसने पास किया। बिजली कनेक्शन किसने दिया। पानी कनेक्शन किसने दिया। पुलिस ने बनने कैसे दिया और तुड़वा कब रहे हो। बीजेपी के फर्जी दावे। कंग ने कहा था- केजरीवाल की कोई रिहायश नहीं
BJP की पोस्ट पर पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से AAP के लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर हैं। वह अकसर पंजाब आते हैं और आते रहेंगे। मगर उनकी यहां पर कोई रिहायश नहीं है। वह दिल्ली में ही रहते हैं। केजरीवाल किसी पब्लिक सर्विस में नहीं, उड़ान की अनुमति नहीं
भाजपा और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने अंबाला से चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरी। अंबाला में एयरफोर्स का एयरपोर्ट है। जब केजरीवाल के अंबाला से चार्टर्ड जेट में उड़ान भरने के दावे को लेकर अंबाला में डिफेंस के पीआरओ सैलेश फाय से बात की गई तो उन्होंने कहा- किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को तब तक एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान की अनुमति नहीं दी जा सकती जब तक वो किसी पब्लिक सर्विस वाले पद पर न हो। फिलहाल केजरीवाल किसी पब्लिक सर्विस में नहीं हैं, इसलिए उन्हें अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से चार्टर्ड जेट में उड़ान भरने की कोई अनुमति नहीं दी गई होगी।