असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्बा सरमा ने 31 अक्टूबर को कहा था कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 100% पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें किसी विदेशी ताकत ने भारत में प्लांट किया है। जिस दिन मैं सबूत दिखाऊंगा, हर कोई मान जाएगा। शनिवार को गोगोई ने हिमंताके बयान पर X पोस्ट में कहा- पिछले कुछ महीनों में, हिमंताबिस्वा सरमा डंगोरिया ने अपना भरोसा खो दिया है। वे राज्य को लीड करने लायक नहीं हैं। गोगोई ने कहा कि सरमा ने यह कमेंट भी उस दिन किया जब सिंगर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म (रोई रोई बिनाले) रिलीज हुई। जो दिखाते हैं कि सरमा असम सरकार के हेड का पद संभालने के लिए अनफिट हैं। उन्हें सत्ता खोने का डर है। CM सरमा ने गोगोई को चुनौती दी थी कि अगर मेरे आरोप झूठे हैं तो गोगोई उन पर मानहानि का केस करें। उन्होंने कहा था कि मैं अभी सबूत सार्वजनिक नहीं कर रहा हूं, नहीं तो लोग कहेंगे कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामला भटका रहा हूं। असम सीएम ने इससे पहले आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। साथ ही गोगोई से सवाल किया था कि क्या आप 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे। गोगोई बोले- सत्ता जाते ही सरमा दुबई-सिंगापुर भाग जाएंगे गोगोई ने कहा कि जब भी हिमंता सरमा असम की सत्ता से बाहर हो जाएंगे वे यहां से दुबई या सिंगापुर भाग जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वे मुझे पर लगाए उनके आरोपों के 10 सितंबर को सबूत देंगे। उन्होंने अपने मनगढ़ंत दावों के सपोर्ट में एक भी सबूत नहीं दिया है। आज उनकी क्रेडिबिलिटी जीरो है। मुख्यमंत्री सरमा ने बार-बार असम की जनता से झूठ बोला है। उन्हें गुमराह किया है। सरमा को अब राज्य में सत्ता खोने का डर लगातार सता रहा है। उनके पास अपनी सुरक्षा के लिए होम डिपार्टमेंट नहीं होगा। वह लोगों को जवाब देने से डरते हैं। भविष्य में उन्हें भागकर दुबई या सिंगापुर जाना पड़ सकता है। बिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ रिलीज सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। असम और देश के 46 शहरों में उत्सव का माहौल नजर आया था। 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन के बाद यह फिल्म उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के लिए एक भावनात्मक श्रद्धांजलि बन गई है। सिनेमाघरों में सुबह 4:45 बजे से लेकर देर रात तक लगातार शो चल रहे हैं, और टिकटें हफ्ते भर पहले ही बिक चुकी हैं। असम के 91 स्क्रीन समेत देशभर में कुल 92 स्क्रीन पर यह फिल्म जारी है और असम में अगले सात दिनों तक 585 से ज्यादा शो रोजाना निर्धारित हैं। पूरी खबर पढ़ें… कोयला घोटाला से शुरू हुई बहस व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंची CM सरमा के गौरव गोगोई, उनकी पत्नी और अली तौकीर पर 8 मुख्य आरोप… ……………………………
असम सीएम और गौरव गोगोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… असम कांग्रेस का दावा-असम CM के जमीनों पर अवैध कब्जे: गौरव गोगोई बोले- हम सत्ता में आए तो ये जमीनें गरीबों में बांटी जाएंगी असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा था कि अगर अगले साल राज्य में विपक्षी दल की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रियों के अवैध रूप से कब्जा की गई सारी जमीन गरीबों में बांट दी जाएगी।उन्होंने कहा था राज्य की जनता हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार से तंग आ चुकी है। कांग्रेस लोगों की मदद के लिए भूमि और आर्थिक नीतियों, दोनों में सुधार लागू करेगी। पूरी खबर पढ़ें…