आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर पहली मंजिल पर है, जिसका आने-जाने का रास्ता एक ही है। आज भारी भीड़ के दौरान रास्ता जाम हो गया। लोगों की धक्का-मुक्की की वजह से रेलिंग टूट गई। इससे भगदड़ मच गई। फोटो में देखें… इसी जगह रेलिंग टूटी कैसे हुआ हादसा, 3 AI स्केच से समझें पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी श्रीकाकुलम के एसपी केवी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि यह मंदिर निजी जमीन पर बना है. मंदिर के संचालक ने प्रशासन या पुलिस को आज के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी थी. अगर पहले बताया जाता तो सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकते थे। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि मंदिर के प्रशासक हरिमुकुंद पांडा पर ‘गैर-इरादतन हत्या’ (IPC की धारा 304) के तहत मामला दर्ज किया गया है। भगदड़ के बाद के 5 फोटोज… 4 महीने पहले ही बना है मंदिर मंदिरों में भगदड़: कभी ज्यादा भीड़ तो कभी क्राउड मैनेजमेंट का इंतजाम नहीं…. 27 जुलाई, 2025- हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 8 की मौत हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में 27 जुलाई को सुबह 9:15 बजे भगदड़ मच गई थी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह मंदिर पहाड़ के ऊपर बना हुआ है और यहां पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। एक चश्मदीद संतोष कुमार ने बताया था कि मंदिर पहुंचने के लिए करीब 25 सीढ़ियां बची थीं, तभी हादसा हुआ। रविवार को भीड़ बहुत ज्यादा थी। इस बीच कुछ लोग वहां लगे तार को पकड़कर आगे बढ़े। इस दौरान कुछ तार छिल गए और उनमें करंट आ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और सीढ़ियों पर गिरने से लोग मारे गए। पूरी खबर पढ़ें… 2 मई, 2025ः गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल गोवा के शिरगांव में 2 मई को श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 50 से ज्यादा लाेग घायल हुए थे। श्रद्धालु बड़ी संख्या में जात्रा में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के सामने बिजली के तार से करंट लगने के बाद कुछ लोग गिर गए। तभी अफरा-तफरी हुई और भगदड़ मच गई। क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 10 जनवरी, 2025ः तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौत और 40 घायल आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में 10 जनवरी को देर रात 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रस्ट के सदस्य भानु प्रकाश ने बताया था कि टिकट के लिए 91 काउंटर खोले गए थे। काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु लाइन में खड़े थे। उन्हें बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने को कहा गया। आगे जाने की होड़ में अफरा-तफरी मची और भागने के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए थे। पूरी खबर पढ़ें… 29 जून, 2025ः पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के बाद भगदड़, 3 की मौत ओडिशा के पुरी में 29 जून को जगन्नाथ रथयात्रा के बाद तड़के करीब 4 बजे भगदड़ मच गई थी । इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 घायल हो गए। हादसा जगन्नाथ मंदिर से करीब 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के सामने हुआ। यहां भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के दर्शन करने के लिए भारी भीड़ जुटी थी, कमजोर क्राउड मैनेजमेंट के चलते भगदड़ मची। पूरी खबर पढ़ें…