हरियाणा में भिवानी जिले के लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे की शादी की रस्में सुर्खियों में हैं। प्रीतिभोज पर जहां करीब 1 लाख लोगों को भोज चर्चाओं में रहा। फिर टीका-लग्न रस्म में सिर्फ एक रुपया व नारियल स्वीकार किया गया। वहीं, अब मंच पर MLA फरटिया के ठुमके टॉकिंग पॉइंट बने हैं। 1 नवंबर को गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल ITC ग्रैंड भारत में विधायक के बेटे योगेश फरटिया जींद के बड़े कारोबारी की बेटी तमन्ना से सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में शाम 7 बजे से शुरू होंगी। जीजा मैं सब बातां नै जानूं, न समझ बावली बूच
विधायक के बेटे की शादी में पिछले 5 दिन से कार्यक्रम चल रहे हैं। हर रोज सिंगर-परफॉर्मर बुलाए जा रहे हैं। प्रीति भोज के बाद डीजे पर डांस हुआ। वहीं परिवार के सदस्यों का संगीत कार्यक्रम हुआ। जिसमें मंच पर ही विधायक नाचते दिखे। उनके डांस के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह हिमाचली टोपी पहनकर ठुमके लगा रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर जीजा-साली और विवाह में रिश्तों में आपसी चुहलबाजी से जुड़े हरियाणवी गाने बजे। सब बाता नै जानू सूं, न समझ बावली बूच” और “मन्नै आवै शर्म सै, जीजा क्यों बखेड़ा कर रया सै” गानों पर फरटिया खुद को नाचने से नहीं रोक पाए। इंग्लैंड में पढ़ीं दुल्हन तमन्ना, दूल्हा योगेश बिजनेसमैन
जींद के रहने वाले लक्ष्य डेयरी एवं लक्ष्य फूड इंडिया लिमिटेड के संचालक बलजीत सिंह रेढू की बेटी तमन्ना ने इंग्लैंड से इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की है। अब लक्ष्य स्वीट्स एवं लक्ष्य होटल का बिजनेस संभाल रही हैं। बलजीत सिंह रेढू के 2 बच्चे (बेटा-बेटी) हैं, जिनमें से तमन्ना छोटी है। बड़ा भाई अंकित रेढू है। वहीं, विधायक राजबीर फरटिया के 2 बच्चे (एक बेटा-एक बेटी) हैं। जिनमें योगेश बड़े हैं और उनकी छोटी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। योगेश ने रोड कंस्ट्रक्शन का कोर्स किया। उसके बाद अपने धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को संभालते हैं। जिस होटल में शादी, वहां सुइट के एक रात का किराया 37 हजार
शादी के इंतजाम देख रहे परिवार के एक सदस्य ने बताया कि गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में शादी की रस्में होंगी। इस लग्जरी होटल को महलों के शहर का रूप दिया गया है। इस होटल में एक लग्जरी सुइट का एक रात का किराया ही 37 हजार रुपए से अधिक है। इसमें मेहमानों के लिए सुइट व विला बुक किए गए हैं। अरावली पहाड़ियों की तलहटी में 1.2 वर्ग किमी में फैला रिसॉर्ट शादी की रस्में और VVIP व VIP के मनोरंजन के लिए ओपन एरिया भी बुक किया गया है। इस रिसॉर्ट में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत के तत्व मिलाए गए हैं। गुजरात के अदालज बावड़ी, बनारस के घाट, बरौदा के राजमहल से प्रेरणा ली गई है। रिसॉर्ट करीब 1.2 वर्ग किलोमीटर में फैला है। जानिये…किन 3 वजह से सुर्खियों में ये शादी राहुल ने भेजी बधाई, कहा-आ नहीं पाऊंगा
विधायक राजबीर फरटिया ने दिल्ली खुद जाकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शादी का आमंत्रण पत्र दिया था। राहुल गांधी ने बधाई संदेश भेजा। जिसमें लिखा कि कोई अन्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने की वजह से वो शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। ******************* ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस MLA ने बेटे की शादी में लिया 1 रुपया-नारियल:150 गांवों को चूल्हा न्योत; इंग्लैंड में पढ़ी जींद के डेयरी कारोबारी की बेटी से रिश्ता हरियाणा में भिवानी के लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश का शादी समारोह सुर्खियां बटोर रहा है। आज (30 अक्टूबर) लोहारू में प्रीतिभोज कार्यक्रम हुआ, जिसमें हलके के 150 गांवों को चूल्हा न्योता दिया गया था। लोहारू की मंडी में 5 एकड़ में पंडाल में 80 से 90 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था रही। (पूरी खबर पढ़ें…)