पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 41वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को दिल्ली के उनके मृत्यु स्मारक शक्ति स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी को 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही दो बॉडीगार्ड ने हत्या कर दी थी। वे भारत की तीसरी और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक देश का नेतृत्व किया था। उनके मृत्यु स्मारक शक्ति स्थल की स्थापना उनकी मृत्यु के एक साल बाद 1985 में की गई थी। शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि की तस्वीरें… ‘इंदिरा गांधी ने हर चुनौती का सामना अडिग होकर किया’: जयराम रमेश इस मौके पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए 1977 के उनके बेलछी दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने उस समय कार, जीप और ट्रैक्टर से सफर किया और फिर हाथी पर सवार होकर बेलछी गांव पहुंचीं, जहां जातीय हिंसा से तबाह परिवारों से मिलीं। उन्होंने ट्वीट किया – आज देश लौह महिला इंदिरा गांधी को उनकी 41वीं पुण्यतिथि पर नमन कर रहा है। वे असाधारण साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, धैर्य और अदम्य संकल्प की प्रतीक थीं — इंदिरा गांधी ने हर चुनौती का सामना अडिग होकर किया। उन्होंने आगे 13 अगस्त 1977 की शाम को याद करते हए लिखा कि बारिश हो रही थी ,जब इंदिरा गांधी कार, जीप, ट्रैक्टर और फिर हाथी पर सवार होकर बिहार के सुदूर गांव बेलछी पहुंचीं। वहां उन्होंने जातीय हिंसा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। अगले ही दिन पटना में उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और कट्टर आलोचक जयप्रकाश नारायण से भी मुलाकात की थी। वहीं, कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया से इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते एक पोस्ट किया। इंदिरा गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूत करेगा।’ सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी पुष्पांजली दी देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने संसद के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजली दी। —- यह खबर भी पढ़ें… इंदिरा को मारकर बेअंत चिल्लाया- जो करना है कर लो:भीड़ को वोटर लिस्ट, पेट्रोल और केरोसिन बांटे गए; 3500 सिखों की हत्या 31 अक्टूबर 1984, दिल्ली में हल्की-हल्की सर्दियां पड़नी शुरू हो गई थीं, लेकिन सियासी गलियारों में गर्मी बढ़ी हुई थी। एक महीने के भीतर देश में लोकसभा चुनाव होने थे। हमेशा की तरह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सुबह 6 बजे उठ गईं। नाश्ते में उन्होंने दो टोस्ट, संतरे का जूस और अंडे लिए। इसके बाद वो अखबार पढ़ने लगीं।पूरी खबर