देशभर से 1466 सुरक्षाबल कर्मियों को गृह मंत्रालय की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025 के लिए चुना गया है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। ये मेडल चार फील्ड- स्पेशल ऑपरेशन्स, इनवेस्टीगेशन, इंटेलिजेंस एंड फोरेंसिक साइंस के कर्मचारियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन, प्रोफेशनलिज्म और अपने साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। हालांकि यह मेडल कब और कहां दिए जाएंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसमें मई-जुलाई में हुए काउंटर टेरर मिशन ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल जम्मू-कश्मीर के वे 20 पुलिस कर्मी भी हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी सुलेमान उर्फ आसिफ को मार गिराया था। ऑपरेशन में मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकियों में जिब्रान (अक्टूबर 2024 में सोनमर्ग सुरंग हमले में भी शामिल) और हमजा अफगानी भी थे। 2024 में मेडल की शुरुआत हुई केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 1 फरवरी 2024 को शुरू किए गए थे। इन्हें देशभर की पुलिस बलों, सुरक्षा एजेंसियों, खुफिया विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विशेष शाखाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और फोरेंसिक विज्ञान विभागों के कर्मियों को दिया जाता है। यह उनके बेहतरीन प्रदर्शन को सराहने, मान्यता देने और पुलिस बलों और अधिकारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है। हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर इन पदकों की घोषणा की जाती है। ———- ये खबर भी पढ़ें… पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेर:सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया; सैटेलाइट फोन के सिग्नल से लोकेशन मिली जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। खबरें हैं इनमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर… CG पुलिस के 183 अफसर-कर्मचारियों को मेडल:केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से होंगे सम्मानित, लिस्ट में ADG विवेकानंद, IG अमरेश का भी नाम केंद्र सरकार ने देश के 463 पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों कर्मचारियों को मेडल दिए हैं। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 183 पुलिसकर्मियों के नाम हैं। ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ पाने वालों की लिस्ट में रायपुर के IG अमरेश मिश्रा। प्रदेश के ADG विवेकानंद के नाम हैं। बस्तर फाइटर्स में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी अवॉर्ड दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…