कर्नाटक के विजयपुरा-कलबुर्गी हाइवे पर एक टोल बूथ पर भाजपा नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने टोलकर्मी से मारपीट की। टोलकर्मी ने भाजपा नेता के बेटे को फ्री में टोल पार करने देने से मना कर दिया था।आरोपी की पहचान समर्थगौड़ा पाटिल के रूप में हुई है। वह भाजपा नेता और बाबलेश्वर से पूर्व उम्मीदवार विजुगौड़ा पाटिल के बेटा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें समर्थगौड़ा और उसके दोस्त एक टोल कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए देखे गए। पुलिस ने शुक्रवार को वीडियो की पुष्टि की और बताया कि यह घटना गुरुवार को कन्नोली में हुई। पुलिस के अनुसार, समर्थगौड़ा और उनके दोस्त एक कार से विजयपुरा से सिंदगी जा रहे थे। टोल बूथ पर टोलकर्मी संगप्पा ने उन्हें रोका और पैसे देने को कहा। इस पर समर्थगौड़ा गाड़ी से उतरा और टोलकर्मी के केबिन में घुस गया। उसने कहा- तुम जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं? मैं विजुगौड़ा पाटिल का बेटा हूं। इस पर टोलकर्मी ने पूछा- कौन विजुगौड़ा?। इसके बाद समर्थगौड़ा और उसके दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। पूरी घटना 4 विजुअल में देखिए… पुलिस बोली- अब तक कोई शिकायत नहीं मिली
पुलिस ने बताया कि टोल बूथ के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करके स्थिति को बिगड़ने से रोका। घटना में टोलकर्मी घायल हो गया। उन्हें सिंदगी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक टोल कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। —————————– यह खबर भी पढ़ें… मोकामा में RJD नेता की हत्या, जनसुराज कैंडिडेट के प्रचार में शामिल थे; अनंत सिंह बोले- ये सूरजभान ने करवाया मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें उनके काफिले में शामिल एक राजद नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दुलारचंद यादव जनसुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें…