पंजाब के पूर्व CM एवं भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत देर बाद बाहर आया हूं। मेरी फिजिकल प्रॉब्लम चल रही थी। फौज की नौकरी के दौरान मुझे रीढ़ में चोट लग गई थी, इसका इलाज चल रहा था। अब मैं ठीक होकर मैदान में आ गया हूं। अब फतेह करके ही छोड़ेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 2027 में पंजाब विधानसभा का इलेक्शन तो दूर है। इससे पहले ही माहौल गर्म हो जाएगा। हम खुलकर भाजपा की मदद करेंगे। लोगों का भाजपा के प्रति नजरिया बदला है। इसका हमें आने वाले समय में फायदा मिलेगा। राहुल गांधी के PM मोदी के डांस करने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि राहुल गांधी को समझ ही नहीं है। क्या बोलते हैं उसे नहीं पता। आपने देखा भारत के किसी प्राइम मिनिस्टर को डांस करते। डांस तो ट्रंप करता है। नवजोत सिंह सिद्धू पर कहा कि वो मेरी सरकार में मिनिस्टर रहा। तीन पोर्टफोलियो देखता रहा, लेकिन 7-7 दिन उससे फाइलें क्लियर नहीं होती थीं। राजा वड़िंग पर कहा कि वो क्या करतूत करता है, उसे देखना चाहिए। पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की 11 अहम बातें