धार जिले के पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर पिलर चढ़ा रही क्रेन पलट गई और सर्विस रोड से गुजर रहे दो पिकअप वाहनों पर गिर गई। दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 4 लोग घायल हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे सागौर इलाके में हुआ। दोपहर करीब 2:30 बजे परमार समाज के लोगों ने महू नीमच राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिससे करीब 8 किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। मृतक कल्याण के परिजन मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर सतनाला चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। एसडीएम राहुल गुप्ता और परिजन के बीच चर्चा के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद शाम चार बजे धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया। इस दौरान मृतक के परिजन को 12 लाख रुपए की सहायता राशि देने पर सहमति बनी है। इसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए। चक्काजाम करने वालों पर एफआईआर दर्ज
इधर, चक्काजाम करने पर बगदून थाना पुलिस ने आमजन को परेशान करने और यातायात बाधित करने के आरोप में जीतू झाझलिया, भुवन परमार, हेमंत हिरोले और देवीलाल जाटव समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनस्थल की वीडियोग्राफी की जांच के बाद और भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। चक्काजाम की दो तस्वीरें देखिए… लोगों में आक्रोश, पुलिस बल तैनात
हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मौके पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। क्षेत्र में तनाव के चलते आंसू गैस के गोले छोड़ने वाली गन और नगर पालिका के पानी के टैंकर भी बुलाए गए थे। हादसे के बाद की 5 तस्वीरें देखिए… लोहे की प्लेट नहीं लगाने से हुआ हादसा
पीथमपुर में करीब 500 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का काम तीन साल से चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी आसिफ खान ने बताया कि सुबह सीमेंट पिलर उठाने का काम किया जा रहा था। क्रेन के नीचे लोहे की प्लेट नहीं लगाने के कारण वजन उठाते ही क्रेन का एक हिस्सा सड़क में धंसने लगा। जैसी ही, बैलेंस बिगड़ा क्रेन पलटी खा गई। अधिकारियों ने की लापरवाही
मौके पर मौजूद एडवोकेट राजेश चौधरी ने बताया कि रेलवे विभाग के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर की लापरवाही से हादसा हुआ है। सर्विस रोड को नहीं बनाया गया था। इस कारण क्रेन का एक हिस्सा जमीन में धंस गया और क्रेन पलट गई। कई बार विभाग के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर से भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। एएसपी बोलीं- पिकअप ने क्रेन को ओवरटेक किया
एएसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि वाहन संकरी रोड से निकल रहे थे। साइड से क्रेन पिलर उठा रही थी। पिकअप वाहन ने क्रेन को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान क्रेन पलट गई और पिकअप पर आ गिरी। सर्विस मार्ग बंद करने पत्र लिखा था
रेलवे के पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि हमने दो महीने पहले स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखकर इस रोड को बंद कराने के लिए कहा था। उसके बाद भी आवागमन जारी था। कई लोग जबरन संकरे रास्ते से होकर गुजरते हैं, ये हादसा भी उसी के कारण हुआ है। पिलर उठाने के दौरान क्रेन से पिकअप टकराई, उसके बाद हादसा हुआ। मीणा ने एक पत्र भी बताया, जो सर्विस मार्ग को बंद करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी को लिखा गया था। दो क्रेन से हटाए गई क्रेन
दो क्रेन मंगवाई गई, जिसने आड़ी पड़ी क्रेन को हटाया। एक वाहन में ड्राइवर फंसा हुआ था, जिसे पहले निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरे वाहन में ड्राइवर अभय पाटीदार और कंडक्टर कल्याण को बाद में निकाला गया। अभय की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, कल्याण ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। अभय पाटीदार पुराने टायर खरीदने का काम करता था। सीएमएचओ डॉ. आर के शिंदे ने दो की मौत और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायलों को पीथमपुर अस्पताल लाया गया है। मौके पर 100 से ज्यादा पुलिस बल तैनात
पुलिस ने क्रेन चालक पर केस दर्ज किया है। ऐहतियात के तौर पर घटनास्थल पर 100 से ज्यादा पुलिस तैनात किया गया है। यहां बदनावर, सादलपुर, सेक्टर एक थाना, बगदून थाना, सागौर थाना, रेलवे पुलिस बल मौजूद है।