इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स जिले की अदालत ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं। कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 103(1) (मर्डर), 238 (a) (सबूत गायब करना) और 61(2) (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के तहत आरोप तय किए। पुलिस ने 5 सितंबर को सोहरा सब-डिवीजन के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की कोर्ट में 790 पेज की चार्जशीट पेश की थी। इस मामले में मंगलवार को आरोप तय करते समय कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए काफी सबूत हैं। हालांकि बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी बेगुनाह हैं। जल्द ही ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। आरोपियों ने 5 बार निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी जो खारिज की जा चुकी है। अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस की तैयारी
पुलिस अब बाकी तीन आरोपी सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ दूसरी चार्जशीट फाइल करने की तैयारी में है। इन तीनों को सबूत नष्ट करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। ये था पूरा मामला- 23 मई को हुई थी राजा की हत्या
इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई को हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। जहां वो 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था। सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया। सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ये खबर भी पढ़ें..
राजा हत्याकांड- चार्जशीट में पत्नी सोनम मर्डर की आरोपी: प्रेमी राज भी हत्या का आरोपी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शव मिलने के 97 दिन बाद 6 सितंबर को एसआईटी ने चार्जशीट पेश कर दी। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने शिलॉन्ग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें सोनम समेत 8 लोगों के नाम है। पूरी खबर पढ़ें..