पटना के बाढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘RJD और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक लग गया था। इस ब्रेक को अगर कोई तोड़ सकता है, तो वह केवल NDA सरकार ही है। हमें जंगलराज नहीं चाहिए, विकास चाहिए। उन्होंने कहा, पहले एक नारा था- ना खाता न बही, जो लालू कहे वही सही। अब ये नहीं चलेगा। अगर एक भी बच्चे का अपहरण हो जाए तो हम उसको उल्टा कर देंगे। देश को बनाना हमारी जिम्मेदारी है। परिवार बनाने के लिए हम राजनीति नहीं करना चाहते।’ बाढ़ के बाद राजनाथ सिंह छपरा जाने वाले थे, लेकिन मोन्था तूफान के चलते उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। दरभंगा में बोले- RJD ने बिहार को दुनिया में बदनाम किया इससे पहले राजनाथ ने दरभंगा के हायाघाट विधानसभा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘राजद के लोगों ने किस तरीके से बिहार को केवल सारी दुनिया में बदनाम किया। क्या-क्या आरोप लगते हैं? जो यहां का मुख्यमंत्री रह चुका हो उसको सालों तक जेल की हवा खानी पड़ती है। क्या हर बिहारवासियों का इससे मस्तक नीचा नहीं होता? राजद के नेताओं ने जो कुछ भी किया कि आज पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ये वेदना का विषय है, मनुष्य जीवन में सभी चीजों से समझौता कर सकता है, लेकिन मान-सम्मान स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता है।’ संसद का कानून कोई नहीं हटा सकता राजनाथ सिंह ने कहा, ‘बिहार सरकार ने माताओं-बहनों के लिए काफी काम किया है। हाल ही में 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। हमारी सरकार ने गरीबों, किसानों महिलाओं के लिए दरवाजा खोल दिया है।’ दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने वक्फ बिल फाड़ने की धमकी दी थी। इसपर राजनाथ ने कहा, ‘पीएम मोदी ने जब पैसे भेजे उन्होंने नहीं देखा कि ये मुस्लिम महिला है या मुस्लिम किसान है। उनके लिए सभी एक हैं। विपक्ष हमेशा वक्फ बोर्ड को लेकर झूठ बोलता रहता है। जो संसद का कानून है, वो बना रहेगा। संसद में बना कानून कोई नहीं हटा सकता।’ नीतीश-मोदी की नीयत साफ सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘नीतीश और मोदी के नीयत पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता है। देश का मस्तक पूरी दुनिया में पीएम मोदी ने ऊंचा किया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान कोई न कोई अड़ंगा लगाता है। उसकी आदत ही खराब है। दो बार एयरस्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक हुई, फिर भी नहीं माना। अब पहलगाम में निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मारा। जब घटना हुई, उस समय तन बदन में आग लग गई। हम लोगों ने संयम बरता। हम लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और बड़े आतंकियों के ठिकानों पर स्ट्राइक की। इससे पहले हम लोगों ने चर्चा भी कि और कहा कि निर्दोष नागरिक, आम नागरिक नहीं मारा जाना चाहिए। भारत का संयम है कि उन्होंने धर्म पूछकर मारा, लेकिन उनके धर्म को देखकर नहीं बल्कि आतंकियों के कर्म को देखकर एक्शन लिया। भारत दुनिया का अकेला देश है, जो भारत की सीमा में रहने वालों को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को अपना माना है। इसलिए हम धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं।’ कांग्रेस ने जो पैसा दिया वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया रक्षा मंत्री ने कहा, ‘पिछली कांग्रेस सरकार ने जो भी पैसा दिया, वो आधा भ्रष्टाचारियों के भेंट चढ़ गया। सोच और नीयत में अंतर होता है। पीएम मोदी ने कहा कि अब एक भी पैसा भ्रष्टाचारियों के हाथ में नहीं जाएगा।’ राजनाथ ने कहा, ‘पीएम मोदी पहली बार जब प्रधानमंत्री बने थे, तभी उन्होंने फैसला लिया था कि सभी गरीबों का बैंक में अकाउंट खोला जाएगा। आज जो भी पैसा महिलाओं, किसानों और बेरोजगारों के लिए केंद्र देती है, वो उनके खाते में पूरा जाता है। नीयत साफ हो तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है।’ ————————— ये खबरें भी पढ़ें… बिहार चुनाव में बाबर-औरंगजेब की एंट्री:योगी बोले- कांग्रेस, राजद वाले माफिया के साथ सजदा करेंगे, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का जैसा नाम वैसा काम यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दोपहर 12 बजे शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में सभा की। इस दौरान बुल्डोजर से उनका स्वागत किया गया। अपने 22 मिनट के संबोधन में उन्होंने RJD और शहाबुद्दीन परिवार पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा, ‘मुझे आश्चर्य हुआ जब मैं रघुनाथपुर में आया। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली में प्रधानमंत्री, बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं’:दरभंगा में शाह बोले- राजद वालों को मत जिताना, जंगलराज वापस आ जाएगा दरभंगा के अलीनगर में अमित शाह बीजेपी कैंडिडेट्स मैथिली ठाकुर के समर्थन में सभा कर रहे हैं। उन्होंने जंगलराज की यादव दिलाते हुए कहा कि, गलती से राजद और कांग्रेस की सरकार ले आए तो जंगलराज फिर से आ जाएगा। शाह ने कहा कि, पहले की सरकारों में आतंकी आए दिन देश में हमले करते थे। हम आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं। पूरी खबर पढ़ें…