सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा है। यह याचिका सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने से संबंधित है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को आगे की सुनवाई करेगा। वांगचुक वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर स्थित केंद्रीय जेल में बंद हैं। वांगचुक को 26 सितंबर को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था। यह घटना केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के दो दिन बाद हुई थी। इस हिंसक प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 लोग घायल हो गए थे। सरकार ने उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में नासिक के पास सड़क हादसे में तीन गुजरातियों की मौत, चार घायल महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में गुजरात के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर सूरत लौट रहे थे। इसी दौरान नासिक के पास कार पलट गई। घायलों को नासिक के एक निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि इनमें से दो की हालत गंभीर है। भारत-चीन के बीच चुशूल में कोर कमांडर लेवल की 23वें दौर की बातचीत, चीन का दावा- शांति और सौहार्द्र बनाए रखने पर सहमति भारत और चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर 25 अक्टूबर को हाइलेवल बातचीत हुई। चीनी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोर कमांडर लेवल की 23वें दौर की वार्ता भारतीय हिस्से में मोल्दो-चुशुल बॉर्डर मर्जिंग पॉइंट पर हुई। बैठक पर भारतीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने एक रीडआउट में कहा, “दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा के पश्चिमी हिस्से के प्रबंधन पर सक्रिय और गहन संवाद किया। दोनों पक्षों ने पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बनी सहमति के मुताबिक संवाद बनाए रखने का निर्णय लिया है। दोनों देशों के सैन्य अधिकारी, नेताओं के बीच बनी सहमति के तहत चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की संयुक्त रूप से रक्षा करने पर सहमत हुए हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस से पहले सुरक्षा बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर चेतक हेलिकॉप्टरों ने बरसाए फूल गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आज फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। चेतक हेलिकॉप्टरों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर फूलों की वर्षा की।
मुंबई में स्पा सेंटर पर छापा, 6 थाई महिलाएं रेस्क्यू की गईं मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां से थाईलैंड की रहने वालीं 6 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। इन सभी को अवैध तरीके से यहां पर रखा गया था और काम कराया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 116 लोग हिरासत में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 116 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह कॉल सेंटर ‘कनेक्ट एंटरप्राइजेज’ नाम से चल रहा था और अहमदाबाद के वलय व्यास इसका संचालन कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि यहां काम करने वाले लोग अमेरिकी नागरिकों को टैक्स बकाया का डर दिखाकर ठगते थे। वे पीड़ितों से डिजिटल गिफ्ट कार्ड खरीदवाते और फिर उसका पैसा क्रिप्टोकरेंसी में बदल लेते थे। छापे में पुलिस को अमेरिकी नागरिकों का डेटा, फर्जी दस्तावेज और ठगी की स्क्रिप्ट मिली हैं।