हरियाणा के IPS वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस को अब दिल्ली तक ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस केस को लेकर गठित 31 मेंबरी कमेटी के पास कांग्रेस नेता पूर्व सांसद उदित राज का न्योता आया है। उन्होंने कमेटी के मेंबरों से संपर्क कर दिल्ली आने को कहा है। साथ ही IPS सुसाइड केस को लेकर दिल्ली में एक बड़ी मीटिंग कराने और राहुल गांधी से मुलाकात कराने का भी आश्वासन दिया। IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के लिए रविवार (26 अक्टूबर) को पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारे में अंतिम अरदास आयोजित की गई थी। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली से सत्ता पक्ष, विपक्ष के नेताओं के साथ टॉप ब्यूरोक्रेसी भी पहुंची थी। 31 मेंबरी कमेटी के लीगल एडवाइजर और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील ओपी इंदल ने बताया कि दिल्ली जाने को लेकर हम विचार कर रहे हैं। कल (29 अक्टूबर) को हमने एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें हम परिवार की सहमति से यह तय करेंगे कि आगे क्या करना है। IPS के परिवार के खिलाफ दर्ज FIR एक षडयंत्र है। सरकार को चाहिए कि इस FIR को खारिज कर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की जाए। कमेटी को दिल्ली से आए 2 न्योते दिल्ली से न्योता आने की दो वजहें… अब जानिए केस की जांच कहां तक पहुंची… सुसाइड नोट में शामिल अधिकारियों का रिकॉर्ड लिया
IPS वाई. पूरण कुमार के सुसाइड केस की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने सुसाइड नोट में शामिल अधिकारियों का रिकॉर्ड हरियाणा से ले लिया है। जल्द इस अधिकारियों से पूछताछ हो सकती है। SIT ने रोहतक में पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ दर्ज FIR में सभी गवाहों से पूछताछ की। गवाहों में रोहतक के कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। अब SIT अन्य गवाहों से पूछताछ करेगी। साथ ही FIR दर्ज करवाने वाले शराब ठेकेदार को भी तलब करेगी। लैपटॉप की जांच रिपोर्ट हो सकती है मददगार
SIT ने पूरण कुमार का लैपटॉप फोरेंसिक जांच के लिए भेजा हुआ है। यह पता लगाया जा रहा है कि जो सुसाइड नोट और वसीयत लिखी गई थी, वह इसी लैपटॉप पर टाइप हुई थी क्या? अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। यह रिपोर्ट पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। कॉल डिटेल्स के आधार पर भी पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… पंचकूला में हुई IPS पूरन कुमार की अंतिम अरदास:नाडा साहिब गुरुद्वारे में छोटी बेटी-ससुर भावुक हुए; दिल्ली में भी होगी शोकसभा हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के लिए रविवार (26 अक्टूबर) को पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारे में अंतिम अरदास हुई। यहां गुरबाणी के पाठ के दौरान पूरन कुमार की छोटी बेटी अमूल्या और शोक संदेश पढ़ते हुए पूरन कुमार के ससुर बी. रतन सिंह की आंखों से आंसू निकल आए। पूरी खबर पढ़ें…