मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार सुबह 24 साल के युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम सोनू बरई है। पुलिस ने बताया कि लड़की मृतक की पूर्व प्रेमिका है और गंभीर रूप से घायल है। दोनों का दो हफ्ते पहले ब्रेकअप हुआ था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने लड़की को मिलने बुलाया था पुलिस के मुताबिक घटना, सुबह करीब 11 बजे सड़क पर हुई। आरोपी सोनू बरई ने लड़की को मिलने बुलाया था। जैसे ही लड़की आई, सोनू ने उसपर दो-तीन बार चाकू से वार किया। घायल जान बचाने के लिए भागी और पास के नर्सिंग होम में घुस गई। सोनू ने पीछा किया और वहां भी उस पर चाकू से हमला किया। वहीं मौजूद लोगों में से किसी ने सोनू पर पत्थर फेंका। इससे सोनू को लगा कि वह भाग नहीं पाएगा। पकड़े जाने के डर से सोनू ने अपना गला काट लिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ समय से रिलेशनशिप में थे दोनों शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन हो हफ्ते पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। आरोपी को शक था कि लड़की किसी और के साथ संबंध बना रही है। इसी वजह से जब लड़की मिलने आई तो दोनों में बहस हुई और आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ————— ये खबर भी पढ़ें… हंडिया में गिरफ्तार हुआ चाकू हमले का आरोपी:गजक फैक्ट्री में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में युवक पर किया था चाकू से हमला हंडिया पुलिस ने बिजनौर निवासी मोहम्मद इमरान को बैरगिया नाला के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गजक फैक्ट्री में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में ब्लेड चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। पूरी खबर पढ़ें… दोस्त से मारपीट पर बचाने गया, चाकू से हुआ हमला:खून से लथपथ हालत में पहुंचाया अस्पताल, हाथ पर लगे टांके बांसवाड़ा में राज तालाब थाना क्षेत्र स्थित सिंटेक्स मिल के सामने मंगलवार देर रात मामूली विवाद ने चाकूबाजी का रूप ले लिया। अपने दोस्त को कुछ लोगों से बचाने गए एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…