पंजाब CM भगवंत मान की फर्जी वीडियो फेसबुक से हटा दी गई हैं। मोहाली कोर्ट ने बीते दिन यानी गुरुवार को फेसबुक को इसे हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। इसके बाद अब जगमन समरा के अकाउंट से ये वीडियो हटा दी गई हैं। अब उसके अकाउंट पर लिखा है- यह कंटेंट उपलब्ध नहीं है। हालांकि फेसबुक पर एक्शन होने के बाद आरोपी अब इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। गुरुवार रात को उसने पोस्ट कर लिखा- पुलिस मेरे गांव में जाकर महिलाओं को परेशान कर रही है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो मैंने पोस्ट की है। मैं फरीदकोट से जेल तोड़कर यहां आया हूं। CM की फेक वीडियो को लेकर सरकार बुधवार को ही कोर्ट पहुंची थी। इसके बाद कोर्ट ने फेसबुक को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश दिए थे। जगमग ने 20 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएम को लेकर 2 फर्जी पोस्ट शेयर की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि विदेश से ये पोस्ट पोस्ट की गई थीं। अब पढ़े इंस्टाग्राम पर आरोपी ने क्या लिखा… सरकार ने अदालत में लगाई थी एप्लिकेशन
मुख्यमंत्री की फेक वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर पंजाब सरकार बुधवार को अदालत पहुंची थी। इसके बाद कोर्ट ने फेसबुक को निर्देश दिया कि साइबर क्राइम विभाग की सूचना मिलते ही ऐसे सभी कंटेंट को हटा दिया जाए। साथ ही उनसे मिलते-जुलते आपत्तिजनक पोस्ट भी तुरंत हटाए और ब्लॉक करने के निर्देश दिए थे। गूगल को भी आदेश दिए गए हैं कि ऐसा कंटेंट सर्च रिजल्ट बार में न दिखे। अगर फेसबुक और गूगल ने वीडियो ब्लॉक नहीं किए गए, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद ही फेसबुक से ये वीडियो हटा दी गई। सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… पहले साइबर थाने में दर्ज किया केस
कोर्ट जाने से पहले पंजाब पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को पोस्ट हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद बुधवार को CM की फेक वीडियो सामने आने के बाद मोहाली की स्टेट साइबर सेल में जगमन समरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हालांकि, केस दर्ज होने के बाद भी उसने पोस्ट करना नहीं रोका। इसके बाद उसने 5 और पोस्ट डालीं, जिनमें फोटो और वीडियो शामिल थे। इससे पहले वह 2 वीडियो पोस्ट कर चुका था। इसके बाद सरकार अदालत पहुंची और फेसबुक व इंस्टाग्राम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पंजाब की सियासत गर्माई
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सीएम से जुड़ी पोस्ट सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई। पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने पोस्ट डालकर सीएम को लेकर लिखा- जो व्यक्ति हर छोटी बात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करता था। वह अपनी वीडियो पर इतना चुप क्यों हैं। यह पोस्ट उन्होंने गुरुवार सुबह की थी। इसके बाद आप की टीम ने मौका संभाला। एक के बाद एक आप नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सांसद मालविंदर सिंह कंग से लेकर हर नेता शामिल रहा। वहीं, सीएम ने बीजेपी नेताओं को जवाब देते हुए कहा था कि उनके पास फेक के अलावा और है भी क्या। —————- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब CM की फर्जी वीडियो हटाने का आदेश:मोहाली कोर्ट ने फेसबुक-गूगल को भेजा नोटिस; आरोपी बोला- ये तो ट्रेलर है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में मोहाली अदालत ने फेसबुक को 24 घंटे में आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का आदेश जारी किया। कोर्ट ने फेसबुक को निर्देश दिया है कि साइबर क्राइम विभाग द्वारा जानकारी दिए जाने पर ऐसे सभी कंटेंट या मिलते-जुलते आपत्तिजनक पोस्ट तुरंत हटाए और ब्लॉक करे। इसके साथ ही गूगल को भी आदेश दिए गए हैं कि ऐसा कंटेंट सर्च रिजल्ट में न दिखे। (पूरी खबर पढ़ें)