हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। शिमला में शाम सवा चार बजे कुछ देर के लिए ओले गिरे। इस दौरान अच्छी बारिश भी हुई। इससे लोगों ने धूल से राहत की सांस ली है। मंडी, कुल्लू और चंबा के कई भागों में भी हल्की बारिश हुई। कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में दोपहर करीब ढाई बजे तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चला। लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हुआ। इसके बाद मौसम ठंडा हो गया है। तूफान का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने सुबह के वक्त ताजा बुलेटिन जारी कर चंबा, मंडी और कांगड़ा के कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया था। वहीं बीते 48 घंटे के दौरान ऊंचे पहाड़ों पर गिरी बर्फ को देखने देशभर से टूरिस्ट पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। बर्फबारी से बंद रोहतांग दर्रा बीती शाम को ही वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। बर्फ देखने की चाहत में ज्यादातर टूरिस्ट रोहतांग पास पहुंच रहे हैं और बर्फ के बीच मौज मस्ती कर रहे हैं। मनाली से रोहतांग के लिए सड़क पूरी तरह बहाल है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में कल से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। अगले छह दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। इससे दिन के तापमान में हल्का उछाल आएगा। रात का तापमान भी चार-पांच दिन तक सामान्य के आसपास बना रहेगा। ऊना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री पहुंचा वर्तमान में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा चल रहा है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा के साथ 33.5 डिग्री चल रहा है, जबकि मंडी के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंडी का तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताबो का माइनस में तापमान वहीं लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसैरी का 0.4 डिग्री, केलांग 1.8 डिग्री, नारकंडा का 8.9 डिग्री, मनाली 7.4 और कल्पा का 4.9 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।