पंजाब के जालंधर में आज शाकाहारी बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का भोग समागम कार्यक्रम होगा। इसे लेकर परिवार ने फेसबुक पर पोस्टर जारी कर भोग एवं अंतिम अरदास के बारे में जानकारी साझा की है। अंतिम अरदास मॉडल हाउस के गुरुद्वारा साहिब में होगी। इस मौके पर परिवार सहित कलाकार साथी घुम्मन को श्रद्धांजलि देंगे। घुम्मन के परिवार ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि घुम्मन की मौत अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई। इसे लेकर परिवार ने शहर में कैंडल मार्च भी निकाला था। इसमें हर पार्टी के नेता पहुंचे थे। साथ ही आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने घुम्मन के नाम से पार्क बनाने का ऐलान किया है, जिसका आज ही उद्घाटन किया जाएगा। 9 अक्टूबर को घुम्मन की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। एक्सरसाइज के दौरान हुई इंजरी
वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 अक्टूबर को उन्होंने जालंधर में मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) करवाया था, ताकि इंजरी का असल कारण पता चल सके। वरिंदर घुम्मन इसी MRI की रिपोर्ट को लेकर अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी जांच हुई और डॉक्टर्स ने 9 अक्टूबर को सर्जरी सजेस्ट की थी। ऑपरेशन के बाद घुम्मन का आया हार्ट अटैक
फोर्टिस के मीडिया बुलेटिन के अनुसार वरिंदर घुम्मन की सर्जरी दोपहर 3 बजे सफलतापूर्ण हो गई थी। 3.35 बजे के करीब उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें रिवाइव करने के प्रयास किए गए। लेकिन तकरीबन 5.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 10 अक्टूबर को घुम्मन का जालंधर में अंतिम संस्कार किया गया। दोस्तों ने उठाए थे मौत पर सवाल
घुम्मन की मौत पर दोस्तों ने सवाल उठाए थे। दोस्तों का आरोप था कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है। जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी। मंत्री ने कहा था- जांच करवाई जाएगी
घुम्मन के घर शोक जताने पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा था कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने CM भगवंत मान से भी इस संबंध में बात की है।