लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा…कभी एक-दूसरे के साथ थे। अब क्राइम वर्ल्ड में सबने अपनी अलग राहें बना ली हैं। हाल ये है कि अब ये गैंग सोशल मीडिया पर वर्चस्व की जंग लड़ रही है। किसी भी क्राइम के बाद श्रेय लेने की होड़। गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा आनंदपाल गैंग के सहयोग से लॉरेंस गैंग को मिटाने की कोशिश में है तो लॉरेंस गैंग जयपुर, अलवर, मेवात और गंगानगर, हनुमानगढ़ के बदमाशों के सहारे अपना वर्चस्व बढ़ाने का प्रयास कर रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… श्रीगंगानगर में कॉलोनाइजर पर फायरिंग से पहली बार सामने आई दुश्मनी 17 जून की सुबह श्रीगंगानगर में एक कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता पर फायरिंग हुई थी। आशीष गुप्ता सुबह के समय जिम से बाहर निकल रहे थे। तभी एक बदमाश ने फायरिंग की। आशीष गुप्ता के पैर में गोली लगी थी। लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की गई जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा- यह तो वार्निंग थी, अगली बार छाती पर गोली मारेंगे। इसके बाद रोहित गोदारा गैंग ने भी पोस्ट की, जिसमें अनमोल बिश्नोई के फायरिंग के दावे को झूठा बताया। लिखा- इनको तो गोली मारने वाले का नाम तक नहीं पता। झूठा श्रेय ले रहे हैं। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने 2 मिनट 40 सेकेंड का ऑडियो जारी कर लॉरेंस से अलग होने की बात कही थी। इस ऑडियो में कहा- आशीष गुप्ता पर हमला हुआ, वो मैंने और रोहित गोदारा भाई ने करवाया है। इसको मारना नहीं था। सबक सिखाना था, इसलिए पैर में गोली मारी है। समझ गया तो बढ़िया बात है, नहीं तो अगली बार सिर में गोली मरवा देंगे। हमें ये पोस्ट डालनी नहीं थी, क्योंकि हम मर्डर से कम की पोस्ट डालते नहीं हैं, लेकिन ये इसलिए किया क्योंकि सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट चल रही है अनमोल बिश्नोई के नाम से। अब हमारी अनमोल बिश्नोई से नहीं बनती। इसके साथ ही बिना किसी का नाम लिए लॉरेंस और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। ये पहली बार था जब गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने लॉरेंस गैंग से अलग होने और अनमोल बिश्नोई से सीधे टकराव का ऐलान खुलेआम किया था। कांग्रेस नेता पर हमला कर हैरी बॉक्सर ने किया दुश्मनी का ऐलान बीकानेर के सादुलगंज में 9 सितंबर को तड़के 4 बजे कांग्रेस नेता धनपत चायल और व्यापारी सुखदेव चायल के घर पर बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर वारदात की जिम्मेदारी ली। घटना में रोहित गोदारा का नाम आया तो ऑडियो जारी कर फिर से हमले की जिम्मेदारी ली। कहा- मैं एक बात बताना चाहता हूं। रोहित गोदारा से हमारा कोई मतलब नहीं है। बहुत पहले इसे ग्रुप से निकाल दिया है। इसके साथ हमारा नाम मत जोड़ो। हमारी इमेज खराब मत करो, किसी के साथ नाम जोड़ के। गोदारा ने दिया जवाब, लॉरेंस को बताया देश का गद्दार, बोला- बॉक्सर ने मांगी माफी सितंबर महीने में ही रोहित गोदारा ने इसका जवाब देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की। उसमें लिखा- ये जो हमारे खिलाफ फेसबुक पोस्ट जो मीडिया में चल रही है। ये बॉक्सर शराब पीकर उस ***(गाली) के कहने पर गलत पोस्ट करता है। सुबह हमसे माफी मांगता है। इसकी रिकॉर्डिंग है हमारे पास, जो हमने आपको भेज दी है। ये मोटरसाइकिल चोर है। उस ***(गाली) लॉरेंस बिश्नोई की औकात नहीं हमसे लड़ने की। इस लॉरेंस से बड़ा चोर और गद्दार तो पूरे विश्व में नहीं है। इसने देश के साथ गद्दारी की है। अमेरिकी एजेंसी से मिलके अपने भाई (अनमोल) को बचाया और अब देश की खुफिया बातें उनको बताता है। हम जितने भी भाई बाहर बैठे हैं, उन सबकी मुखबिरी करता है। ये उसके (सलमान खान) नाम का फेम लेता रहता है। ये खुद हमको कहता आया है कि भाई फेम के लिए इसको मारना है। जिस चीनू बहन के लिए ये गलत बोल रहा है, उसको ये बहन कहता था। वो हमारी छोटी बहन है। 9 दिन का नवरात्र करने से पहले तो मीडिया को फोन करके बताता है। ये (लॉरेंस) गद्दार और ***(गाली) है। मीडिया से मेरा निवेदन है कि इस ***(गाली) के साथ हमारी कोई फोटो और हमारा नाम न जोडे़। (लॉरेंस और रोहित-गोल्डी के गैंग की दुश्मनी सितंबर में और बढ़ गई। रोहित की आखिरी पोस्ट से आनंदपाल गैंग का रोल भी सामने आ गया था।) सांगरिया में व्यापारी का मर्डर, गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने किया बड़ा दावा 12 सितम्बर को संगरिया कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के सामने बालाजी इंटरप्राइजेज पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दुकान के मुनीम विकास कुमार जैन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग की तरफ से आरजू बिश्नोई नाम के नए गैंगस्टर ने ली। सोशल मीडिया पर लिखा-विकास जैन की हत्या की जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर और हैरी बॉक्सर लेते हैं। ये नरेश नारंग का साथी है। ये हमारे दुश्मनों का साथ देते हैं। विक्की गॉडर को भगाने में मदद की और विरोधियों को आर्थिक मदद पहुंचाई। पोस्ट में दुकान मालिक नरेश नारंग को चेतावनी देते हुए लिखा- नारंग तैयार हो जा। तेरे को चौक में खड़ा करके गोली मारेंगे। वहीं विरोधियों को भी धमकी दी कि यदि उलटफेर करने की कोशिश की तो इसी तरह खत्म कर दिए जाओगे। पोस्ट में पहली बार जिम्मेदारी लेने के साथ ही कुछ गैंग्स और गैंगस्टरों को टैग किया गया था, जो LBG (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) गोल्डी ढिल्लो, अंकित भादू गैंग, काला राणा गैंग, हाशिम बाबा ग्रुप और जितेन्दर गोगी मान ग्रुप के नाम थे। इस पोस्ट में कहीं भी रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और आनंदपाल गैंग से एसोशिएट किसी बदमाश के नाम को लेकर कोई क्लेम नहीं किया गया था। कुचामन में बिजनेसमैन रुलानिया का मर्डर, रोहित गोदारा गैंग से विजेंद्र ने ली जिम्मेदारी 7 अक्टूबर को बिजनेसमैन रुलानिया को कुचामन शहर के एक जिम में सुबह-सुबह एक्सरसाइज करते समय फायरिंग कर मार दिया गया। हत्याकांड की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग के वीरेंदर चारण ने ली। लिखा- मैं (वीरेंद्र चारण) (महेंद्र सारण डेलाणा) (राहुल) आज सुबह कुचामन सिटी (नागौर) GYM में (रमेश रुलानिया) की जो हत्या हुई है उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। हमने उसे एक साल पहले फोन किया था, तब उसने हमारे लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा था कि मैं तुम्हें 100 रुपये का नोट भी नहीं दूंगा, ले लेना। आज सबको पता यल गया होगा कि हम किसी को नहीं भूलते। थोड़ा वक्त लग सकता है। सबकी बारी आएगी। जो भी हमारे फोन को इग्नोर और अनसुना करे, तैयार रहे, सबकी बारी आने वाली है। इस पोस्ट में रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, मोनू ग्रुप, आनंदपाल ग्रुप, कला जठेड़ी ग्रुप, गोगी ग्रुप, काला राणा ग्रुप, नरेश सेठी ग्रुप, टीनू हरियाणा, लिपिन नेहरा, दीपेंद्र राठी, नवीन बॉक्सर, समीर कोटा और अमरजीत बिश्नोई को टैग कर इन गैंगस्टरों और गैंग्स के अपने साथ होने का क्लेम किया गया था। देशभर में अपना नेटवर्क बना रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग देश भर में अपना-अपना नेटवर्क मजबूत करने में लगे है। राजस्थान के छोटे-बड़े गैंगस्टरों को अपने साथ जोड़ रहे हैं। मारवाड़ से लेकर शेखावाटी और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में रोहित गोदारा गैंग को कभी आनंदपाल गैंग में एक्टिव रहे बदमाशों का साथ मिल रहा है। वहीं, बड़े शहरों और अलवर-मेवात के साथ ही पंजाब की सरहद से जुड़े जिलों में लॉरेंस का मजबूत नेटवर्क उसे स्ट्रांग बना रहा है। फंडिंग के लिए दोनों ही गैंग से जुड़े लोकल बदमाश अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों और उनके बिजनेस पर नजर रखते हैं। विदेश बैठे गैंगस्टर को इनपुट देते हैं। फिर उन्हें धमकी दिलवाकर फिरौती डिमांड की जाती है। पैसा देने से इनकार करने वालों में उसे चुनते हैं, जिसके मर्डर के बाद ज्यादा से ज्यादा दहशत फैले। यही वजह है कि अब इस टारगेट किलिंग और फंडिंग को लेकर दोनों गैंग में बड़ा क्लेश होने का अंदेशा जताया जा रहा है। …. राजस्थान में गैंगस्टर्स के हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए बिजनेसमैन बोला था-फिरौती के नाम पर 100 रुपए नहीं दूंगा’:इसलिए की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, लिखा-हम किसी को नहीं भूलते राजस्थान के कुचामन में बिजनेसमैन की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। जिसमें लिखा- रमेश रुलानिया ने वीडियो जारी कर कहा था कि 100 रुपए का नोट भी नहीं दूंगा। पूरी खबर पढ़िए…