बीकानेर में कलेक्टर आवास के पास महिला जज (ट्रेनी) को 2 बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने पहले लात मारकर स्कूटी सवार जज को गिरा दिया था। फिर गले से चेन लूट ली। स्कूटी से गिरने के कारण जज के चेहरे पर चोटें आई हैं। दांत भी टूट गया है। जज को टांके भी लगाने पड़े हैं। पीड़ित के पिता एडवोकेट हैं। उन्होंने (पिता) सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीकानेर कोर्ट में पिता प्रैक्टिस करते हैं। वही एएसपी सौरभ तिवारी का कहना है कि लूट का प्रयास हुआ है। स्कूटी को लात मारकर गिराया बीकानेर के पब्लिक पार्क से जयनारायण व्यास कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर जिला कलेक्टर आवास के पास से पूजा जनागल (25) मंगलवार शाम को स्कूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाश उनके बराबर चलने लगे। इन बदमाशों ने स्कूटी को लात मारी, जिससे पूजा गिर गईं। पूजा बीकानेर के बड़ी जसोलाई इलाके की रहने वाली हैं। मुंह के बल गिरने से उनकी ठुड्डी, नाक और मुंह के अंदर तक चोट लगी है। वो संभल पाती, उससे पहले बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गए। तीन टांके लगाए गए घायल पूजा जनागल ने अपने पिता श्रवण जनागल को घटना की जानकारी दी। पूजा को पहले पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां उनकी ठुड्डी पर 3 टांके लगाए गए। कुछ जांचें भी करवाई गई हैं। इसके बाद उनके पिता श्रवण जनागल सदर थाने पहुंचे। रात करीब 12 बजे सदर थाने में मामला दर्ज हुआ। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। पूजा का आरजेएस में चयन साल 2024 में हुआ था। एएसपी बोले- लूट का प्रयास हुआ है
जज के पिता एडवोकेट श्रवण जनागल ने FIR में चेन तोड़ने की बात लिखवाई है, इधर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने कहा है कि लूट का प्रयास हुआ है। बाइक सवार भी गिर गए, बाद में फरार हो गए। वहीं सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज अभी चेक नहीं हुए है। बाजार की दुकानों से भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जायेंगे। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वारदात की रिपोर्ट के करीब 12 घंटे बाद भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाल पाई है।