पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फेक वीडियो बनाने के आरोप में मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जगमन समरा की आईडी से शेयर की गई हैं। इन वीडियो के साथ उसने लिखा- ये ट्रेलर है। ऐसे कई वीडियो हैं, जो कोई इन्हें AI से साबित कर दे, उसे इनाम मिलेगा इसके साथ उसने लिखा कि वह ब्रिटिश कोलंबिया में रहता है। उसने संगरूर में पढ़ाई की है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नफरत फैलाने के लिए वीडियो बनाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि ये वीडियो AI से बनाए हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक जगमन समरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 पोस्ट अपलोड की हैं। लिखा- यह तो ट्रेलर है। एआई साबित करने वाले को एक मिलियन डॉलर इनाम मिलेगा। टोटल सात वीडियो हैं। हालांकि पता चला है कि यह विदेश से वायरल की गई हैं। सोमवार (20 अक्टूबर) रात 2 बजे पहली पोस्ट डाली गई। इसके बाद दूसरी पोस्ट मंगलवार (21 अक्टूबर) सुबह 7 बजे डाली। लिखा- उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करने गए थे CM
जगमन समरा ने दूसरे अकाउंट से भी पोस्ट डाली। उसमें लिखा- आपको यह भी बता दूं कि यह नया है। इसमें जो महिलाएं नजर आ रही हैं, वे रूसी हैं। यह होटल सन एंड सैंड बॉम्बे बीच पर स्थित है। सीएम साहब वहां कारोबारियों और उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करने गए थे। उसने आगे लिखा- केजरीवाल की जो वीडियो वायरल हो रही हैं, वे 2022-23 की पुरानी वीडियो हैं। जो भी शख्स यह साबित कर दे कि वे असली हैं, उसे मैं खुद 5 करोड़ रुपए नकद इनाम दूंगा।मेरे पास जो दो पुरानी वीडियो हैं, उनमें लड़की पंजाबी है और उसका चेहरा ढका हुआ है। वे दोनों वीडियो नए साल के मौके पर आई थीं। अब पढ़िए शिकायत में 3 अहम बातें… जगमन समरा के नाम से 2 सोशल मीडिया अकाउंट
सोशल मीडिया पर जगमन समरा के नाम से दो अकाउंट मौजूद हैं। इनमें से एक अकाउंट में उसने खुद को उद्योगपति दिखाया। डबल एफएफ स्टोर का ओनर व सीईओ बताया है। वहीं, उसने बताया कि उसने गवर्नमेंट रनवीर कॉलेज संगरूर से इंग्लिश में एमए की है। इस अकाउंट को अब तक लगभग 33 हजार लोगों ने फॉलो किया है। दूसरे अकाउंट पर 32 हजार लोग फॉलोअर
दूसरे अकाउंट की प्रोफाइल में उसने शहरी फार्म लिखा है। इस अकाउंट में बताया है कि वह डबल एफएफ स्टोर में काम करता है और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से पढ़ाई की है। बताया गया है कि वह वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया में रहता है। इस अकाउंट को अब तक 32 हजार लोग फॉलो कर चुके हैं। FIR की कॉपी…