राजस्थान के जैसलमेर में दीपावली की रात मार्बल फैक्ट्री में पैराशूट लगा बमनुमा वस्तु को गिराया गया। यहां लोहे की टीन शेड में जोरदार धमाका हुआ। अंदर काम कर रहा मजदूर भागकर पहुंचा। उसे लगा कि दीपावली का रॉकेट है। उसने फौरन आग बुझा दी। सुबह उठकर देखा तो चौंक गया। फर्श पर गिरे बम पर 51mm, ILLG लिखा था। बमनुमा वस्तु के साथ एक पैराशूट भी था। इसी के बाद उसने मालिक को सूचना दी। घटना भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से करीब डेढ़ सौ किमी दूर फैक्ट्री में दीपावली की रात हुई। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस थानाधिकारी प्रेमदान रतनू और उनकी टीम तुरंत रीको एरिया स्थित रमेश मार्बल फैक्ट्री पर पहुंची। थानाधिकारी ने कहा- मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और सेना को भी बुलाया गया है। बमनुमा वस्तु के बारे में सेना अपने स्तर पर जांच कर रही है। पहले ये तीन फोटो देखिए… रॉकेट समझ आग बुझाई, सुबह देखा तो बमनुमा वस्तु थी
मजदूर अर्जुन दास ने बताया- सोमवार रात अचानक तेज धमाका हुआ था। पहले तो लगा कि दीपावली है तो कोई रॉकेटनुमा पटाखा होगा। ऊपर लगे टीन शेड में भी छेद हो गया था। आग बुझा कर सो गया। सुबह उठा तो देखा कि यह एक बमनुमा वस्तु थी। मामले की जांच सेना भी कर रही
पुलिस ने कहा कि बमनुमा वस्तु की प्रकृति और उसके गिरने के तरीके की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, यह बमनुमा वस्तु रोशनी करने के काम आती है।