कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज अनूठे अंदाज में दिवाली मनाई। राहुल इस बार दिवाली के मौके पर पुरानी दिल्ली पहुंचे। यहां राहुल ने मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला स्वीट शॉप पर बेसन के लड्डू और इमरती बनाई। इस दौरान राहुल ने घंटेवाला दुकान पर मिठाई बनने की पूरी प्रक्रिया देखी। उन्होंने इमरती की शुरुआत कहां से हुई इस बारे में भी सवाल पूछा। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर कर लोगों से पूछा कि आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं? राहुल ने X पर लिखा- पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है- खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। राहुल ने लिखा- दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे खास बना रहे हैं? घंटेवाला शॉप पर राहुल की 4 तस्वीरें… घंटेवाला मिठाई शॉप 237 साल पुरानी, ओनर ने कहा- राहुल जल्द शादी करें पुरानी दिल्ली में घंटेवाला मिठाई शॉप 237 साल पुरानी है। इस दुकान की मिठाई के मुरीद जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक रहे हैं। खास बात है कि राजीव गांधी की शादी में मिठाई इस दुकान से गई थी। दुकान के मालिक ने राहुल से कहा कि मुझे अब आपकी शादी का इंतजार है। आप जल्द से जल्द शादी करें और मिठाई का ऑर्डर हमें ही दें। राहुल गांधी के लोगों से मिलने और खाना पकाने से जुड़ी अन्य खबरें… 24 दिसंबर: राहुल गांधी दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे थे। उन्होंने 24 दिसंबर को इसका वीडियो भी शेयर किया। सब्जी मंडी में राहुल कुछ महिलाओं से बात करते नजर आए थे। राहुल ने कहा- लहसुन की कीमत 40 रुपए से 400 रुपए पहुंच गई है। जनता महंगाई से परेशान है। केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। राहुल ने कहा था- आम जनता को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे सामानों पर समझौता करना पड़ रहा है। इस पर राहुल के साथ खड़ी एक महिला ने कहा- सोना सस्ता हो गया, लेकिन लहसुन महंगा है। पूरी खबर पढ़ें… 22 दिसंबर: राहुल गांधी ने मां सोनिया, बहन प्रियंका और भांजी के साथ छोले-भटूरे खाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को दिल्ली में परिवार संग छोला-भटूरा खाते दिखे। उनके साथ मां सोनिया, बहन प्रियंका गांधी, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजी मिराहा भी थीं। रॉबर्ट वाड्रा की मां मौरीन भी मौजूद थीं। राहुल पूरे परिवार के साथ लंच टाइम में कनॉट प्लेस पहुंचे। यहां के फेमस क्वालिटी रेस्टोरेंट में सभी ने छोला-भटूरा खाया। राहुल के लंच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7 अक्टूबर: राहुल ने महाराष्ट्र में दलित के घर बैंगन की सब्जी, दाल और भाजी पकाई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। खाना बनाने का वीडियो उन्होंने सोमवार को X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2 दिसंबर 2023: राहुल ने लालू प्रसाद यादव से मटन बनाना सीखा था 2 दिसंबर 2023 को राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे बिहार के पूर्व सीएम और RJD चीफ लालू यादव से बिहार का प्रसिद्ध चंपारण मटन बनाना सीखते नजर आए थे। राहुल ने वीडियो कैप्शन में लिखा था- लालू जी की सीक्रेट रेसिपी और राजनीतिक मसाला। राहुल ने वीडियो के साथ लिखा था- लालू जी एक लोकप्रिय राजनेता हैं, ये सभी जानते हैं। मगर उनकी छुपी हुई एक और कला है- खाना बनाना। उनके थोड़े स्वस्थ होने के बाद उनसे मिलने का मौका मिला तो सोचा क्यों न उनकी सीक्रेट रेसिपी भी सीख लूं। लालू के दिल्ली स्थित आवास पर राहुल गांधी के स्वागत में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी बड़ी बहन मीसा भारती भी मौजूद रहीं थीं। राहुल ने बताया था कि लालू ने उन्हें प्यार से मटन पकाने के साथ बहुत स्वादिष्ट भोजन करवाया। पूरी खबर पढ़ें… ——————————— ये खबर भी पढ़ें… मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई, कहा- सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई। वे एक दिन पहले यहां पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने नौसैनिकों से बातचीत की। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी। कहा, “हमारा विक्रांत आज आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रतीक है। INS विक्रांत ने अभी पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वो INS विक्रांत है।’ पूरी खबर पढ़ें… दीपावली पर बाजारों में रौनक, गोवा में नरकासुर का पुतला जलाया गया, अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी देशभर में आज दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गोवा में लोग भगवान कृष्ण की बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में राक्षस नरकासुर के बड़े पुतले को जलाकर दिवाली मनाई। पणजी में सुबह पुतला जलााया गया। पूरी खबर पढ़ें…