प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी। कहा, “हमारा विक्रांत आज आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रतीक है। INS विक्रांत ने अभी पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वो INS विक्रांत है।’ वे रविवार को ही यहां पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने नौसैनिकों से बातचीत की। उनके साथ गाना गाया, मिठाई खिलाई और डिनर किया। यह 12वीं बार है कि पीएम दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे और दीवाली मनाई। पिछले साल पीएम गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई थी। बीते 11 सालों में दिवाली के मौके पर पीएम सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर गए थे। मोदी के स्पीच की 4 बड़ी बातें… INS विक्रांत पर मोदी की तस्वीरें… नेवल अफसरों के साथ ‘बड़ा खाना’ में शामिल हुए मोदी
बड़ा खाना सशस्त्र बलों की गौरवशाली परंपराओं का एक अभिन्न अंग है। यह केवल सामूहिक भोजन नहीं होता, बल्कि यह जवानों और अधिकारियों के बीच सौहार्द, एकता और परस्पर सम्मान की भावना को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर सभी रैंक के अधिकारी और सैनिक एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, जिससे ‘हम सब एक हैं’ की भावना और अधिक प्रबल होती है।” दिवाली पर पीएम मोदी के संबोधन की सभी अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…