बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने आज सोमवार को 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 5 सीटें ऐसी हैं जिनमें कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। कुल मिलाकर 12 सीटों पर महागठबंधन ने एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट्स उतारे हैं। आज पहले फेज के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नाम वापसी का आखिरी दिन और दूसरे फेज की वोटिंग के लिए नामांकन की भी आखिरी तारीख थी। आरजेडी के 143 उम्मीदवार उतारने से पहले ही महागठबंधन में चल रही तनातनी खुलकर सामने आ चुकी है। कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा कि आरजेडी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस को गठबंधन तोड़ देना चाहिए। कांग्रेस ने रविवार देर रात चौथी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 कैंडिडेट्स के नाम हैं। पार्टी ने अबतक 60 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। पहले फेज के इलेक्शन को 2 हफ्ते का समय बचा है। इस बीच 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर रहेंगे। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद समस्तीपुर और बेगूसराय में प्रचार और चुनावी सभी करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…