इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की 52 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा पंचधातु से तैयार होगी। मूर्तिकार नरेश कुमावत का दावा है कि स्वामी विवेकानंद की इतनी ऊंची यह विश्व की पहली प्रतिमा होगी। मूर्तिकार कुमावत ने बताया कि यह प्रतिमा जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। 14 टन वजनी यह प्रतिमा पंचधातु की बनेगी। इसमें 85 प्रतिशत कॉपर जबकि शेष 15 प्रतिशत में जिंक, लेड आदि धातुएं रहेंगी। तांबे की वजह से इसकी आयु हजारों साल होगी। यह प्रतिमा गुरुग्राम में कुमावत के स्टूडियो माटूराम कला केंद्र में तैयार की जा रही है। इसे गुरुग्राम से कई हिस्सों में इंदौर लाकर असेंबल किया जाएगा। प्रतिमा स्थल पर एक विशेष गैलरी भी बनेगी। इस गैलरी में स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचार…चित्र, दस्तावेज और डिजिटल माध्यमों से प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने बताया कि प्रतिमा और आसपास के इलाके के विकास पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह हम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी सुदामा नगर कॉरिडोर में लगाएंगे। पांच तस्वीरों में देखिए कैसी होगी प्रतिमा… 80 देशों में 600 से ज्यादा प्रतिमाएं बना चुके कुमावत
अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत हरियाणा के गुरुग्राम में मूर्तियां तैयार करते हैं। यहां कुमावत माटूराम कला केंद्र के नाम से अपना स्टूडियो चलाते हैं। उन्होंने 80 देशों में 600 से ज्यादा मूर्तियां बनाई हैं। आंध्र प्रदेश में 206 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ संसद भवन में लगी डॉ. बीआर अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाएं भी कुमावत ने बनाई हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी और मेक्सिको में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं भी तैयार की हैं। वे जिनेवा, गुयाना, कोस्टा रिका, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस में भी प्रतिमाएं लगा चुके हैं। नरेश की टीम में 300 लोग काम करते हैं। कुमावत ने बताया कि राजस्थान के नाथद्वारा में 369 फीट ऊंची शिव की बैठी हुई प्रतिमा के लिए कई तरह के टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में कराए गए थे। नाथद्वारा में ही 111 फीट ऊंची एक और प्रतिमा भी बना रहे हैं। गिरिराज पर्वत, गोवर्धन में हनुमान जी की 111 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने की भी योजना है। वाजपेयी की प्रतिमा की डिजाइन फाइनल
इंदौर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। 2 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रतिमा तैयार होगी। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। प्रतिमा कैसी बनेगी, इसकी डिजाइन भी लगभग फाइनल हो चुकी है। इंदौर के विश्राम बाग में लगा चुके राम मंदिर की प्रतिकृति
इंदौर के विश्राम बाग में अयोध्या में बने राम मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई जा चुकी है। इसे 21 टन लोहे के स्क्रैप से तैयार किया गया था। इसकी ऊंचाई 27 फीट, चौड़ाई 26 फीट और लंबाई 40 फीट थी। उस वक्त 20 मजदूरों ने करीब ढाई महीने की मेहनत के बाद इसे तैयार किया था। शहर में सांची के स्तूप का दक्षिण द्वार भी
आयरन स्क्रैप का इस्तेमाल कर इंदौर में सांची स्तूप का दक्षिण द्वार भी बनाया जा चुका है। यह स्ट्रक्चर गीता भवन चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास 6 दिसंबर को लगाया गया था। इसकी ऊंचाई 15 फीट और चौड़ाई 10 फीट जबकि मोटाई 1.6 फीट थी।