तमिलनाडु में नीलगिरि माउंटेन रेलवे (NMR) रूट पर भूस्खलन होने के बाद कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक रूट पर कई स्थानों पर पहाड़ का मलबा पटरी पर आ गया। कल्लार और कुन्नूर के बीच चट्टानें, कीचड़ और गिरे हुए पेड़ों के चलते ट्रैक बाधित हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 से 22 अक्टूबर तक तमिलनाडु के पूरे तटीय क्षेत्र में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में भी 21 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। इससे अगले 7 दिनों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप के तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तस्वीरों में देखिए तमिलनाडु की बारिश… मौसम विभाग ने इन जगहों पर जताई भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने कहा कि नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों और पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने चेन्नई के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश या बिजली कड़कने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह कुड्डालोर के मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण विभाग के सहायक निदेशक ने कहा कि खराब मौसम के चलते सभी प्रकार की मशीनीकृत देशी नौकाओं, कटमरैन और मोटर चालित मछली पकड़ने वाली नावों को अगली सूचना तक समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है। मैप से जानिए कल कैसा रहेगा मौसम… अब जानिए देश के अलग-अलग हिस्सों का हाल… छत्तीसगढ़ में ट्रैक पर गिरी चट्टानें, किरंदुल-विशाखापट्टनम समेत सभी ट्रेनें कैंसिल छत्तीसगढ़ के बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गया है। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिर गए हैं, जिसके कारण रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते से तेज ठंड पड़ेगी मध्यप्रदेश में अक्टूबर महीने में मौसम का मिला-जुला असर है। रात व सुबह हल्की ठंड है तो दिन में धूप का असर। मौसम विभाग की माने तो अक्टूबर में ऐसा ही मौसम रहेगा, लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह से तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। इससे पहले शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं, इंदौर, खंडवा में तेज बारिश हुई। उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड में छठ से पहले बदलेगा मौसम, दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कल हल्की बारिश के आसार दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों से पहले झारखंड के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से 24 और 25 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पश्चिमी झारखंड के जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 21 अक्टूबर से उपरी इलाकों में बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में सूखी ठंड का असर देखा जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 और 22 अक्टूबर को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है और बर्फबारी की संभावना है। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में रातें ठंडी हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…