दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा- आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सक्षम जीवनसाथी को गुजारा भत्ता (एलिमनी) नहीं दिया सकता। स्थायी गुजारा भत्ता सामाजिक न्याय का एक जरिया (टूल) है। सक्षम लोगों को अमीर बनाने या उनकी आर्थिक बराबरी करने का साधन नहीं है। जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की डिवीजन बेंच ने कहा- गुजारा भत्ता मांगने वाले को यह साबित करना होगा कि उसे वास्तव में आर्थिक मदद की जरूरत है। इस मामले में पत्नी रेलवे में ग्रुप एक अधिकारी हैं। पर्याप्त पैसा कमाती हैं। हाईकोर्ट ने ये बातें एक महिला की स्थायी गुजारा भत्ता की मांग को खारिज करते हुए कही। दरअसल, महिला ने पति को क्रूरता के आधार पर तलाक दिया गया था, फिर मामले में फैमिली कोर्ट ने आदेश में पत्नी को स्थायी गुजारा भत्ता देने से मना किया गया था।
अब पूरा मामला समझिए… दरअसल, पति पेशे से वकील और पत्नी रेलवे की अधिकारी हैं। दोनों की यह दूसरी शादी थी। जनवरी 2010 में शादी की और 14 महीनों बाद अलग हो गए थे। पति ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक क्रूरता, गाली-गलौज, अपमानजनक टेक्स्ट मैसेज भेजने और सोशल गैदरिंग में अपमान करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पत्नी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए पति पर ही क्रूरता का आरोप लगाया था। फैमिली कोर्ट में शादी को खत्म करने पर फैसला हुआ। पत्नी ने तलाक के लिए 50 लाख रुपए की मांग की थी। अब मामले में हाईकोर्ट ने पाया कि फैमिली कोर्ट का यह निष्कर्ष कि पत्नी की मांग में आर्थिक दृष्टिकोण था, सही और तर्कसंगत था। कोर्ट ने यह भी कहा कि पत्नी ने पति और उनके माता-पिता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो मानसिक क्रूरता के बराबर था। अंत में हाईकोर्ट ने स्थायी गुजारा भत्ता देने से इनकार किया।
हाल ही में तलाक और एलिमनी से जुड़ी मामले जुलाई 2025: महिला ने एलिमनी में 12 करोड़ रुपए, BMW कार मांगी सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के एक मामले में 22 जुलाई 2025 को कहा था कि अगर महिला काफी पढ़ी-लिखी है, तो उसे एलिमनी मांगने की बजाय खुद कमाकर खाना चाहिए। महिला ने मुंबई में एक फ्लैट, 12 करोड़ रुपए का भरण-पोषण और एक महंगी BMW कार की मांग की थी। मार्च 2025: क्रिकेटर चहल और धनश्री के बीच 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटलमेंट क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का शादी के 4 साल बाद तलाक हो गया था। चहल के वकील ने कोर्ट को बताया था कि दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपए में सेटलमेंट हुआ है। चहल ने धनश्री को 2.37 करोड़ रुपए पहले ही दे दिए हैं। दोनों ढाई साल से अलग रह रहे थे। इनकी शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने बताया, ‘फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पति-पत्नी नहीं रहे।’ ग्राफिक्स में समझिए पत्नी किस स्थितियों में गुजारा भत्ता मांग सकती हैं… ……………………………….. ये खबर भी पढ़ें… पति, जो एक वकील है, और पत्नी, जो एक रेलवे अधिकारी है, 2010 में शादी करने से पहले ही तलाक ले चुके थे मद्रास हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अगर पति बुजुर्ग, बीमार और खुद दूसरों पर निर्भर हो तो उसकी पत्नी उससे गुजारा भत्ता नहीं मांग सकती। मदुरै बेंच की जस्टिस एल विक्टोरिया गौरी ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। पूरी खबर पढ़ें…