लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचे। वे असम के सिंगर जुबीन गर्ग के समाधि स्थल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। राहुल ने समाधि पर गमसा (पारंपरिक असमिया स्कार्फ) भी चढ़ाया। राहुल ने वहां आयोजित नाम-कीर्तन (प्रार्थना) में भी भाग लिया और नाहोर (भारतीय गुलाब शाहबलूत) का पौधा भी लगाया। राहुल ने कहा जुबीन गर्ग के परिवार और असम के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सिंगापुर में उनके साथ क्या हुआ। जितनी जल्दी सच्चाई सामने आए, उतना ही बेहतर है क्योंकि ज़ुबीन गर्ग के परिवार को समाधान की जरूरत है। असम सरकार का कर्तव्य है कि वह जुबीन गर्ग की मौत की निष्पक्ष जांच करे और उसके परिवार को बताए कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था। राहुल जुबीन के घर जाकर परिवार के सदस्यों से भी मिले। सिंगापुर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जुबीन गर्ग की मौत की जांच में तीन महीने लग सकते हैं। इसके बाद रिपोर्ट राज्य के अधिकारी (कोरोनर) को सौंपी जाएगी।फिर यह तय किया जाएगा कि कोरोनर जांच (CI) की जाए या नहीं। सिंगापुर में कोरोनर जांच एक न्यायिक अधिकारी करता है। इसमें मौत के कारण और परिस्थितियों का पता लगाया जाता है। इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाती है। सिंगापुर पुलिस ने कहा कि जांच जारी रहने के बावजूद, उसने भारतीय उच्चायोग के अनुरोध पर एक अक्टूबर को गर्ग की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच की रिपोर्ट उसे सौंपी है। शुरुआती जांच में किसी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है। जुबीन गर्ग बैंड के दो मेंबर्स को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा इस बीच जुबीन गर्ग बैंड के दो मेंबर्स शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को 14 दिनों की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। गोस्वामी और महंत दोनों को विशेष जांच दल (SIT) ने कई दिनों की पूछताछ के बाद 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। सिंगर जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। उस वक्त जुबीन नाव में कुल 17 लोगों के साथ सवार थे। इस केस में अब तक 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें जुबीन के चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, को-सिंगर अमृतप्रभा महंत, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकनु महंत, बैंड के ड्रम मास्टर शेखर ज्योति गोस्वामी शामिल हैं। SIT ने अब तक 60 से ज्यादा FIR दर्ज कीं स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बताया कि जुबीन की मौत के मामले में अब तक राज्य में 10 लोगों के खिलाफ 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। स्पेशल DGP गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर में की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्रोटोकॉल के अनुसार परिवार को दी जाएगी। सिंगापुर की जांच टीम ने भी काम किया। उन्होंने परिवार से संपर्क भी किया। वहीं, गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। विसरा सैंपल को डिटेल जांच के लिए दिल्ली के सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजा गया है। गुप्ता ने कहा कि विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार और हमारे पास उपलब्ध हो जाएगी। मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर के आंतरिक अंगों जैसे आंत, लिवर, किडनी से लिए जाने वाले नमूने विसरा सैंपल (Viscera sample) कहलाते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा था कि हमें आरोपियों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इसलिए आगे जांच के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी। SIT सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में गोस्वामी गर्ग के बहुत करीब तैरते दिखाई दिए, जबकि अमृतप्रभा ने पूरी घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था। जुबीन ने 38 हजार गाने गाए थे
जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, एक्टर और डायरेक्टर रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में गाने गाए हैं। इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाने गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे। —————————– ये खबर भी पढ़ें… जुबीन गर्ग केस में SIT का बड़ा खुलासा, सिंगर के बॉडीगार्ड्स के खातों में 1 करोड़ का लेनदेन सिंगर जुबीन गर्ग मौत मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की चल रही जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआईटी ने जांच के दौरान सिंगर के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) के खातों में लगभग 1 करोड़ रुपए का नकद लेनदेन पाया है। सिक्योरिटी गार्ड के बैंक खातों में करीब ₹1 करोड़ रुपए की संदिग्ध लेन-देन के खुलासे के बाद पुलिस अब मनी ट्रेल और संभावित साजिश के एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है। पढ़ें पूरी खबर…