हांगकांग से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में गुरुवार सुबह दिक्कत आ गई। फ्लाइट AI315 के उड़ान से पहले उसमें एक पुर्जे को रिसैट किया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद डेटा के अनुसार, बोइंग 787-8 विमान की फ्लाइट AI315 को हांगकांग एयरपोर्ट से सुबह लगभग 8.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई और यह लगभग 11.30 बजे रवाना हुआ। एअर इंडिया का ये वही विमान है जिसमें 12 दिन पहले भी समस्या आई थी। तब यह विमान अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रहा था। लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की। दरअसल, बोइंग ड्रीमलाइनर का यही मॉडल 12 जून को अहमदाबाद में टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया था, इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी। क्या होता है RAT का काम? बोइंग 787-8ः लंबी उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक, मिड-साइज, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट विमान है, जिसे बोइंग ने बनाया है। ये लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है और पुराने बोइंग 767 को रिप्लेस करने के लिए लाया गया। ये फ्यूल-एफिशिएंट विमान है। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर 12 जून को अपने 15 साल के इतिहास में पहली बार क्रैश हुआ था। इससे पहले लीथियम आयन बैटरियों में आग और बॉडी के जोड़ों में गैप जैसी शिकायतें ही आई थी। 12 जून- अहमदाबाद में बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 क्रैश हुआ एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 171 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रही थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया थी। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था। ……………………….. एअर इंडिया विमान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश, SC बोला- पायलट की गलती की चर्चा अफसोसजनक: स्वतंत्र जांच की संभावनाएं तलाशें सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में पायलट की गलती को लेकर उठ रही चर्चाओं को अफसोसजनक बताया था। इसके लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) से जवाब मांगा है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बैंच ने इस मामले में स्वतंत्र जांच करवाने की संभावना पर भी ध्यान दिया। इसको लेकर एविएशन सुरक्षा NGO सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने PIL दायर की। पूरी खबर पढ़ें…