प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुरुवार को आंध्र प्रदेश नांदयाल पहुंचे। मोदी ने यहां यहां के श्रीशैलम में भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में दर्शन,पूजा और ध्यान किया। ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में शामिल है। यह एक मात्र मंदिर है, जहां ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ दोनों है। श्रीशैलम में मोदी के मल्लिकार्जुन मंदिर दौरे के चार फोटो इसके बाद पीएम दोपहर में श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र जाएंगे, जो एक मेमोरियल कॉम्प्लेक्स है। यहां मेडिटेशन हॉल है, जिसके चारों कोनों पर चार मशहूर किलों, प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी के मॉडल बने हैं। इसके बीच में छत्रपति शिवाजी महाराज की ध्यान की मुद्रा वाली मूर्ति भी है। इसके बाद पीएम दोपहर करीब 2.30 बजे कुर्नूल पहुंचेंगे। यहां ₹13430 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। जो इंडस्ट्री, पावर ट्रांसमिशन, रोड, रेलवे, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के हैं। यहां पर पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शिलान्यास वाले मुख्य प्रोजेक्ट्स ₹2,880 करोड़ की ट्रांसमिशन लाइन (कुरनूल-III पूलिंग स्टेशन) इस प्रोजेक्ट में 765 kV डबल-सर्किट कुरनूल-III पूलिंग स्टेशन-चिलकलुरिपेटा ट्रांसमिशन लाइन का कंस्ट्रक्शन शामिल है, जिससे ट्रांसफॉर्मेशनल कैपेसिटी 6,000 MVA बढ़ जाएगी और देश की ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए रिन्युएबल एनर्जी का बड़े पैमाने पर ट्रांसमिशन हो सकेगा। ₹4,920 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाएं (कुर्नूल और कडप्पा) नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (NICDIT) और आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (APIIC) ने मिलकर मॉडर्न, मल्टी-सेक्टरल इंडस्ट्रियल हब बनाए हैं, जिनमें प्लग-एंड-प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर और वॉक-टू-वर्क कॉन्सेप्ट है। इनसे लगभग ₹21 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट आने और लगभग एक लाख जॉब्स जनरेट होने की उम्मीद है। ₹960 करोड़ की ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना सब्बावरम से शीलानगर के बीच छह लेन वाले ग्रीनफील्ड हाईवे का मोटिव ट्रैफिक कम करना है। ₹1140 करोड़ के 6 रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन ₹1200 करोड़ की रेलवे योजनाएं उद्घाटन वाले मुख्य प्रोजेक्ट्स ₹1730 करोड़ की गैस पाइपलाइन श्रीकाकुलम-अंगुल नेचुरल गैस पाइपलाइन (आंध्र प्रदेश में करीब 124 km और ओडिशा में 298 km तक फैली) ₹200 करोड़ का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट आंध्र प्रदेश के चित्तूर में इंडियन ऑयल के 60 TMT (थाउजेंड मीट्रिक टन्स पर एनुअल) LPG बॉटलिंग प्लांट ₹360 करोड़ की नाइट विजन प्रोडक्ट फैक्ट्री डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने के लिए कृष्णा जिले के निम्मलुरु में एडवांस्ड नाइट विजन प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का उद्घाटन होगा। यह फैसिलिटी इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम बनाएगी, जिससे डिफेंस प्रोडक्शन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। ……………………………. पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी बोले- हमने बीज से लेकर बाजार तक सुधार किए, पिछली सरकारों ने कृषि को छोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में कृषि क्षेत्र के लिए ₹35 हजार 440 करोड़ की दो बड़ी योजनाएं शुरू कीं थीं। उन्होंने पीएम ₹11,440 करोड़ की दाल उत्पादन मिशन योजना और ₹24 हजार करोड़ की पीएम धन धान्य कृषि योजना का उद्घाटन किया था। पूरी खबर पढ़ें…