नमस्कार, कल की बड़ी खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसलों की रही, उन्होंने पद संभालते ही जो बाइडेन के 78 फैसले पलट दिए। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका में रह रहे 18 हजार अवैध भारतीय प्रवासी वहां से निकाले जाएंगे। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. खालिस्तानी संगठन ने महाकुंभ में ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली, UP पुलिस ने इस दावे को नकारा आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने प्रयागराज महाकुंभ में सिलेंडर ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने ईमेल में दावा किया है कि यह पीलीभीत एनकाउंटर का बदला है। हालांकि, भास्कर इस मेल की पुष्टि नहीं करता। वहीं, UP पुलिस ने KZF के दावे को नकार दिया है। UP के पीलीभीत में 23 दिसंबर को एनकाउंटर में 3 खालिस्तानी आतंकी मारे गए थे। मेला प्रशासन ने बताई हादसे की वजह: महाकुंभ में 19 जनवरी को हुए सिलेंडर ब्लास्ट से 180 कॉटेज जल गए थे। मेला प्रशासन के मुताबिक, गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर पर चाय बनाते गैस लीक हो जाने से आग लगी थी। इससे रसोई में रखे 2 और सिलेंडर फट गए। घटना के बाद मेला क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे सिलेंडर जांच अनिवार्य कर दी गई है। मेला क्षेत्र में 100 किलो तक ही LPG गैस स्टोर करने की अनुमति होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते ही 78 फैसले पलटे; 150 साल पुराना जन्मजात नागरिकता कानून खत्म करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शपथ लेने के सिर्फ 6 घंटे के अंदर ही बाइडेन के 78 फैसलों को पलट दिया। इसमें अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने, WHO और पेरिस जलवायु समझौता से अमेरिका को बाहर निकालने जैसे फैसले हैं। ट्रम्प ने उन बच्चों को जन्मजात नागरिकता न देने का आदेश दिया, जिनके माता-पिता अमेरिका में अवैध रूप से या फिर अस्थायी वीजा लेकर रह रहे हैं। ट्रम्प का नया आदेश अमेरिकी बच्चों को मिलने वाले जन्मजात नागरिकता के अधिकार को चुनौती देता है। इसे लागू करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। अमेरिकी संविधान का 14वां संशोधन, 1868 बच्चों को जन्मजात नागरिकता की गारंटी देता है। अमेरिका से निकाले जाएंगे 18 हजार भारतीय: अमेरिका में रह रहे 18 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासी वापस भारत भेजे जाएंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनके पास अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए सही डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं। भारत सरकार इनकी पहचान करने और वापस लाने के लिए ट्रम्प प्रशासन के साथ काम करेगी। भारत नहीं चाहता कि अवैध नागरिकों के मुद्दे का H-1B और स्टूडेंट वीजा पर असर पड़े।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. सैफ 5 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, लोगों का अभिवादन करते हुए घर पहुंचे एक्टर सैफ अली खान 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। 15 जनवरी की रात करीब ढाई बजे उन पर चाकू से हमला हुआ था। सैफ को अस्पताल से घर पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। सैफ पहले सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते थे, अब वे फॉर्च्यून हाइट्स में रहेंगे। पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया: मुंबई पुलिस आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर मंगलवार तड़के सैफ के अपार्टमेंट सतगुरु शरण पहुंची। यहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया। शरीफुल को ठीक वैसा ही बैग पैक भी पहनाया गया था, जैसा उसने घटना के समय पहना था। फोरेंसिक टीम ने 19 फिंगरप्रिंट कलेक्ट किए। वह बाथरूम की खिड़की से घर में घुसा था और हमले के बाद यहीं से बाहर भी निकला। सोमवार देर रात फिर से क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. छत्तीसगढ़ ओडिशा बॉर्डर पर 27 नक्सली मारे गए, इनमें 1 करोड़ के इनामी समेत कई कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए। इनमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। मारे गए 16 नक्सलियों की डेडबॉडी बरामद की गई है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में 60 नक्सलियों को घेरा था। गरियाबंद में नक्सलियों के छिपने की वजह: बस्तर के बाद गरियाबंद का मैनपुर इलाका ओडिशा से लगा हुआ है। दोनों राज्यों में आने जाने के लिए ज्यादा जंगल का रास्ता आसान है। छिपने के लिए ठिकाने हैं। नक्सली धमतरी के सिहावा, कांकेर, कोंडागांव होते हुए यहां से भी ओडिशा भाग सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. दिल्ली चुनाव: BJP बोली- जरूरतमंदों को KG से PG तक शिक्षा फ्री, UPSC कैंडिडेट को ₹15 हजार देंगे
दिल्ली चुनाव से पहले BJP ने पार्टी का दूसरा संकल्प पत्र पेश किया। इसमें जरूरतमंदों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, UPSC और राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ₹15 हजार की मदद देने का वादा किया। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा, ‘BJP सत्ता में आई तो मोहल्ला क्लिनिक बंद कर देगी। फ्री शिक्षा, फ्री बिजली-पानी और महिलाओं की फ्री बस यात्रा भी बंद कर देगी।’ पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. विराट कोहली 13 साल बाद रणजी मैच खेलेंगे, 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला
विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। वे 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। विराट ने अपना अंतिम रणजी मुकाबला 2012 में यूपी के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। पिछले हफ्ते BCCI ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान खिलाड़ियों का रणजी खेलना अनिवार्य किया गया। कोहली का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा: कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट में 93 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5 टेस्ट में उनके बल्ले से सिर्फ 190 रन निकले। कोहली ने BCCI मेडिकल टीम को बताया है कि उनकी गर्दन में दर्द है। वह इंजेक्शन ले रहे हैं। फिट होने के बाद दूसरे मैच (30 जनवरी) से उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली का पहला मैच 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. तुर्किये के रिसॉर्ट में आग से 66 की मौत, 11वीं मंजिल से चादरों की रस्सी बनाकर उतरे लोग तुर्किये के बोलू राज्य स्थित कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में आग लग गई। हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आग लगने के बाद भगदड़ मची और कई लोग 11वीं मंजिल से कूद पड़े। कुछ लोग चादर की रस्सी बनाकर खिड़की से निकलने में कामयाब रहे। होटल में 234 लोग ठहरे हुए थे। तुर्किये में स्कूल की छुट्टियां चल रहीं: कार्तलकाया इस्तांबुल शहर से 300 किमी पूर्व में कोरोग्लू पहाड़ों पर स्थित एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है। इस वक्त तुर्किये में स्कूल सेमेस्टर की छुट्टियां चल रही हैं। इस वजह से यहां मौजूद सभी होटलों में काफी ज्यादा भीड़ है। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर इलाके के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: सबसे बड़ा और महंगा शिविर; आज मंत्रियों संग CM योगी संगम में लगाएंगे डुबकी कुंभ मेले में 9 दिन में 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… अब खबर हटके… प्रैंक के चक्कर में ग्लू से होंठ चिपकाए फिलीपींस के एक युवक ने प्रैंक के चक्कर में अपने होंठ ग्लू से चिपका लिए, लेकिन उसे पछताना पड़ा। होंठ पर ग्लू लगाने के बाद वह हंसने लगता है, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे अपनी गलती का अहसास होता है। जब उसे मुंह खोलने में कठिनाई होती है तभी उसकी हंसी गायब हो जाती है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… वृष राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की संभावना है।जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…