हरियाणा के अंबाला में प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति 18 अक्टूबर को अंबाला में एयरफोर्स के कार्यक्रम में आने वाली थीं, लेकिन अब कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी। एयरफोर्स के पीआरओ ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन भी तैयारी में जुटा था। दौरे के स्थगित होने की वजह अभी सामने नहीं आई है। उधर, इससे पहले 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली भी स्थगित कर दी थी। सूत्रों के अनुसार, IPS वाई पूरन कुमार केस और त्योहारी माहौल की व्यस्तता भी इसका कारण हो सकता है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था प्रशासन
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे की खबर मिलते ही प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक रूट डायवर्जन, प्रोटोकॉल व्यवस्था और स्वागत समारोह की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी। राष्ट्रपति के आगमन से पहले राष्ट्रपति सचिवालय की विशेष टीम और प्रोटोकॉल अधिकारी अंबाला का दौरा कर सभी तैयारियों का जायजा लेने वाले थे। इस दौरे में राष्ट्रपति के ठहरने, सुरक्षा घेरा, और कार्यक्रम स्थल की समीक्षा की योजना थी। लेकिन अब कार्यक्रम स्थगित होने के कारण प्रशासन की सारी तैयारियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। कार्यक्रम स्थगित के कारण स्पष्ट नहीं
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कार्यक्रम किस कारण से स्थगित किया गया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति की व्यस्तता और अन्य आधिकारिक प्रतिबद्धताओं के चलते अंबाला दौरा टाल दिया गया है। संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि आने वाले समय में जब एयरफोर्स कार्यक्रम की नई तारीख तय होगी, तो राष्ट्रपति मुर्मू का अंबाला दौरा दोबारा निर्धारित किया जा सकता है। 17अक्टूबर को होनी थी मोदी की रैली
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी हरियाणा दौरा रद्द हो चुका है। वह 17 अक्टूबर को सोनीपत में रैली को संबोधित करने वाले थे। प्रदेश की नायब सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर होने वाली रैली भी स्थगित कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड के बाद से प्रदेश में बना माहौल इसकी वजह हो सकता है। दूसरी वजह त्योहारी माहौल की व्यस्तता भी मानी जा रही थी। सोनीपत की राई एजुकेशन सिटी में रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। सोमवार शाम को करीब 6 बजे CM नायब सैनी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां CM ने कहा था कि भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। हरियाणा में PM का स्वागत होगा। हरियाणा के लोगों के साथ PM का काफी प्यार है, इसलिए वो लगातार यहां आते रहे हैं। 3 अक्टूबर को शाह आए थे रोहतक-कुरुक्षेत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर को रोहतक व कुरुक्षेत्र में कार्यक्रमों में भाग लिया था। उस दिन उन्होंने 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। साथ ही 3 नए कानूनों को लेकर कुरुक्षेत्र में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।