अलवर से गिरफ्तार जासूस मंगत सिंह (42) से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। महज 16 हजार रुपए में उसने भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को भेजी थीं। पाकिस्तानी युवती मंगत को वीडियो कॉल कर करके अश्लील बातें करती थी। इस दौरान मंगत के अश्लील वीडियो उसने बना लिए और ब्लैकमेल करने लगी थी। मंगत को राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह करीब 3 महीने से पुलिसकर्मी सुरजन सिंह यादव के मकान में किराए पर रह रहा था। सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी कहानी
मामले की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई थी। मंगत को एक पाकिस्तानी लड़की की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। 7वीं कक्षा तक पढ़ा मंगत हिंदी और अंग्रेजी समझ लेता था। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और बातचीत शुरू हो गई। फेसबुक पर पांच दिन में ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं और चैट से बात वीडियो कॉलिंग तक पहुंच गई। इस दौरान एक दिन लड़की ने वीडियो कॉल पर खुद के कपड़े उतार दिए। मंगत को भी ऐसा करने के लिए कहा। जैसे ही उसने ऐसा किया, लड़की ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद मंगत को कुछ दिन ब्लैकमेल किया गया। बाद में लड़की ने उससे कहा कि हम तुमसे कुछ नहीं लेंगे, बस हमें अलवर के किसी आर्मी एरिया की जानकारी दो। पाकिस्तानी हैंडलर्स को सहयोग करता रहा
अप्रैल की शुरुआत में मंगत ने पाकिस्तानी लड़की को अलवर के इटाराणा कैंट एरिया की बाहर से ली गई कुछ फोटोज भेजी। इसके बदले उसे पहली बार 8 हजार रुपए मिले। पहलगाम हमला होने के बाद पाकिस्तानी हैंडलर्स ने उससे सैन्य वाहनों की मूवमेंट की जानकारी मांगनी शुरू की। मंगत लगातार लोकेशन और गतिविधियों की सूचनाएं देने लगा। इस बीच उसे 5 हजार और 3 हजार रुपए के दो और पेमेंट किए गए। वह लगातार पाकिस्तानी हैंडलर्स को सहयोग करता रहा। जासूसी के लिए मकान किराए पर लिया
पाकिस्तान की लड़की के कहने पर मंगत ने इटाराणा आर्मी एरिया से करीब ढाई किलोमीटर दूर एक पुलिसकर्मी का मकान किराए पर ले लिया था। उस काे लगा कि यहां से आसानी से गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। यहां की सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेज सकेगा। सीआईडी की निगरानी में था आरोपी
सूत्रों के अनुसार, राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस टीम को मंगत की गतिविधियों पर जून महीने में ही शक हो गया था। एजेंसी ने उसकी निगरानी शुरू कर दी थी। — पाकिस्तानी जासूस की ये खबरें भी पढ़िए… अलवर से पकड़ा पाकिस्तानी जासूस, हनी ट्रैप में फंसाया:ISI की महिला हैंडलर्स से करता था बात, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेजी सूचनाएं राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की ISI के जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाक हैंडलर्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर) पाकिस्तानी जासूस पुलिसवाले के घर में किराए से रहता था:पत्नी बोली-मुझे ‘जासूस की पत्नी’ कहकर काम से निकाला, मकान मालिक बोला-आधार कार्ड लिया था राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने तीन दिन पहले पाकिस्तान की ISI के जासूस को गिरफ्तार किया था। अलवर के गोविंदगढ़ से पकड़ा गया जासूस मंगत सिंह (42) करीब 3 महीने से पुलिसकर्मी सुरजन सिंह यादव के मकान में किराए पर रह रहा था। (पढ़िए पूरी खबर)