पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 विधायकों के जाली साइन कर नामांकन दाखिल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रूपनगर पुलिस चंडीगढ़ पहुंची। लेकिन यहां हालात तब तनावपूर्ण हो गए जब चंडीगढ़ पुलिस ने उसे सुरक्षा दे दी। दोनों पुलिस टीमों के बीच बहस हुई। इस दौरान एक-दूसरे पर पिस्टल तक तान दी गई। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस उसे हेडक्वार्टर ले गई। हेडक्वार्टर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। ये घटनाक्रम मंगलवार को चंडीगढ़ में सुखना लेक के पास हुआ। वहीं, पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि आरोपी को चंडीगढ़ के DGP के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ी में घुमाया जा रहा है। इससे पहले नवनीत के नामांकन रद्द हो चुके हैं। उसने कहा है कि अब वह हाईकोर्ट की शरण लेगा। रूपनगर सिटी थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस में हुई बहस
रात को पंजाब पुलिस ने नवनीत चतुर्वेदी पर केस दर्ज किया था। इसके बाद उसे अरेस्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। रोपड़ पुलिस की टीम चंडीगढ़ पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उसे अरेस्ट करने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। चंडीगढ़ पुलिस का कहना था कि वह उनकी सुरक्षा में है। ऐसे में उसे ले नहीं जा सकती है। पुलिस उसे तुरंत एसपी दफ्तर ले गई। अरोड़ा बोले- रूपनगर पुलिस अरेस्ट वारंट लेकर गई थी
इस मामले में पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रूपनगर पुलिस आरोपी के अरेस्ट वारंट लेकर चंडीगढ़ पहुंची थी। जब पुलिस चंडीगढ़ पहुंची तो यह व्यक्ति सचिवालय से निकलकर सुखना लेक की तरफ चला गया। फिर चंडीगढ़ पुलिस केंद्र सरकार के इशारे पर उसे बचाने के लिए पहुंची। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को स्टेट गेस्ट की तरह घुमा रही
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस पंजाब पुलिस से भिड़ गई और उसे अपनी गाड़ी में घुमाने लगी। जिस लाल बत्ती वाली गाड़ी में पुलिस उसे लेकर गई, उसकी जब हमने जांच की तो वह चंडीगढ़ डीजीपी के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। चंडीगढ़ पुलिस उसे स्टेट गेस्ट की तरह घुमा रही है।