हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ओमप्रकाश सिंह 1991 बैच के आईपीएस हैं। उनका इसी साल 31 दिसंबर को रिटायरमेंट है। इधर, दिवंगत IPS अफसर की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाने और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं। सरकार ने पहले ही बिजारणिया को हटा लिया था। उन्हें कहीं पोस्टिंग भी नहीं दी गई है। आज सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे। उनका काफिला IAS अमनीत के सरकारी आवास पर पहुंच गया है। वह IPS पूरन कुमार के परिवार से मिल रहे हैं। उनके साथ हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा भी मौजूद हैं। दोपहर डेढ़ बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शोक जताने आने वाले हैं। परिवार और अनुसूचित समाज की तरफ से बनाई गई 31 सदस्य कमेटी की ओर से हुई महापंचायत द्वारा दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम भी आज खत्म हो रहा है। कमेटी ने आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रस्तावित प्रधानमंत्री का दौरा रद्द होने के बाद अपना दिल्ली दौरा भी कैंसिल कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले भी परिवार को मनाने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी से 40 मिनट तक मीटिंग की। मीटिंग के बाद अठावले ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन पहले पोस्टमॉर्टम कराना जरूरी है। हरियाणा IPS पूरन की कॉल डिटेल में बड़ा खुलासा: सुसाइड से पहले कई अफसरों से बात की; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बिना आगे की जांच अटकी केस में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…