भोपाल के बिलखिरिया के पास एक सड़क का करीब 100 मीटर का हिस्सा धंस गया। इसके बाद एक तरफ का रास्ता बंद करा दिया गया है। यह सड़क एमपीआरडीसी की है, जो इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर, मंडला, सागर को जोड़ती है। घटना सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है। मंडीदीप से ईंटखेड़ी की ओर जाने वाला ब्रिज के पास का हिस्सा करीब 100 मीटर धंस गया है। गनीमत रही की इस दौरान वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। रिटेनिंग वॉल गिरने का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षतिग्रस्त क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, सड़क धंसने के कारणों की जांच के साथ ही मरम्मत शुरू कर दी गई है। सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि ब्रिज धंसने के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की है। समय पर मेंटेनेंस होता तो नहीं धंसती सड़क
जिस किसान आशीष यादव के खेत के किनारे ये सड़क धंसी है, उनका कहना है कि हर साल यहां मेंटेनेंस का काम चलता रहता है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता। यदि समय रहते मेंटेनेंस किया जाता तो यह सड़क नहीं धंसती। जांच के लिए बनाई टीम
घटना पर एमपीआरडीसी ने जांच दल गठित किया है, जिसमें मुख्य अभियंता बीएस मीणा, जीएम मनोज गुप्ता और जीएम आरएस चंदेल शामिल हैं। यह दल आर-ई वॉल के धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को देगा। इसके आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 2013 में बनी थी ये सड़क
एमपीआरडीसी के अधिकारियों के अनुसार, यह सड़क साल 2013 में मेसर्स ट्रॉन्सट्राय प्रा.लि. ने बीओटी मॉडल के तहत बनाई गई थी। अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने पर साल 2020 में कंपनी का अनुबंध निरस्त कर दिया गया था। धंसी हुई सड़क की 3 तस्वीरें देखिए… NHAI ने कहा- सड़क हमारे अधिकार क्षेत्र की नहीं
पहले ब्रिज और सड़क एनएचएआई की होने की बात सामने आई थी। जिस पर एनएचएआई ने स्पष्टीकरण जारी किया है। एक अधिकारी ने कहा- सूखी सेवनिया के तहत बिलखिरिया की ओर से आने वाले ग्राम कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से करीब 100 मीटर आगे पुल के धंसने की घटना हुई है। यह सड़क हमारे अधिकार क्षेत्र की नहीं है। यह मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अंतर्गत आती है। PWD मंत्री ने कहा था- सड़कें रहेंगी तब तक गड्ढे होते रहेंगे
मध्य प्रदेश में खराब सड़कों के निर्माण और सड़कों के गड्ढ़ों को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने तीन महीने पहले कहा था कि अभी ऐसी कोई तकनीक नहीं आई है, जिसके आधार पर कह सकें कि ऐसी सड़क बनाएंगे जिस पर कभी गड्ढा होगा ही नहीं। जब तक सड़कें रहेंगी तब तक गड्ढे होते रहेंगे। गलत तब है जब चार साल तक खराब न होने वाली सड़क में छह माह में ही गड्ढे हो जाएं। राकेश सिंह ने कहा कि जो कुछ हम कर रहे हैं, प्रयास वही हो सकते हैं। मुझे ध्यान में नहीं आता कि दुनिया में कोई ऐसी सड़क भी है, जिसमें गड्ढा होता ही नहीं। ऐसी कोई तकनीक अभी पीडब्ल्यूडी के ध्यान में नहीं आई है। धंसी सड़क पर बैठकर कांग्रेस का प्रदर्शन
राजधानी में सड़क धंसने के मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। देर शाम कांग्रेस नेता धंसी सड़क पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का इस्तीफा मांगा। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार कर्ज और करप्शन का प्रतीक बन चुकी है। चाहे 90 डिग्री ब्रिज की बात हो, चाहे यह धंसी सड़क की बात हो। एक तरफ तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि मप्र की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी हैं। हम यहां से मिट्टी लेकर शिवराज जी के घर जाएंगे और पूछेंगे कि क्या यही मिट्टी से सड़कें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस सड़क का मृत्यु भोज आयोजित करेगी। इस तरह की ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल में सड़क धंसी…गड्ढा इतना गहरा कि कार समा जाए 3 महीने पहले भोपाल के सबसे व्यस्त इलाके एमपी नगर में सड़क धंस गई थी। यहां मेन रोड पर करीब 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। पढ़ें पूरी खबर…