पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात शुक्रवार की है। पीड़ित अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते समय 3 लोगों ने उनका रास्ता रोका। छात्रा का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे दरिंदगी की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह घटना मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर हुई। मेडिकल छात्रा का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम रविवार को दुर्गापुर जा रही है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है। छात्रा बोली- आरोपियों ने फोन वापस करने के लिए पैसे मांगे छात्रा कॉलेज से रात करीब 8:30 से 9 बजे बाहर गई थी। रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय गैंगरेप की घटना हुई। छात्रा के माता-पिता को देर रात मामले की जानकारी दी गई। वे आज सुबह दुर्गापुर पहुंचे और दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि जब तीन लोगों ने उसका रास्ता रोका, तो उसका दोस्त उसे अकेला छोड़कर चला गया। फिर आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया और उसे जंगल में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्रा को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। फिर उसका मोबाइल फोन वापस करने के लिए पैसे भी मांगे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कल रात पीड़ित की दोस्त से भी पूछताछ की गई है। CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। सबूत इकट्ठा करने के लिए एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल का दौरा करेगी। अभी तक मामले में किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से भी पूछताछ हो रही है। छात्रा के पिता बोले- कॉलेज में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं
घटना पर छात्रा के पिता ने कहा- हम आज सुबह यहां आए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मैंने सुना था कि कॉलेज अच्छा है, इसलिए अपनी बेटी को यहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए भेजा था। कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा कुछ होगा। यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। भाजपा ने पश्चिम बर्धमान में प्रदर्शन किया इस मामले को लेकर बीजेपी ने पश्चिम बर्धमान में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा- पश्चिम बंगाल में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है, न 6 महीने की बच्ची, न 80 साल की बुजुर्ग और न ही 23 साल की मेडिकल छात्रा। हम यह प्रदर्शन इसलिए कर रहे हैं ताकि बंगाल के लोगों को जागरूक कर सकें, अगर आज आवाज नहीं उठाई तो कल आपके घर की महिलाएं अगला शिकार हो सकती हैं। महिला आयोग की टीम दुर्गापुर रवाना राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम दुर्गापुर जा रही है ताकि पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर सहायता दी जा सके। NCW सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा, “बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस सक्रिय कदम नहीं उठा रही, यह चिंताजनक है। मुख्यमंत्री को तुरंत कदम उठाने चाहिए।” 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था पश्चिम बंगाल में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की इस घटना ने 2024 के आरजी कर मामले की यादें ताजा कर दी हैं। कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया था। 20 जनवरी, 2025 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में आक्रोश फैला था। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक मेडिकल सेवाएं ठप रही थीं। बंगाल महिलाओं पर अपराध के मामले में टॉप-5 राज्यों में शामिल नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने 30 सितंबर को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं पर अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में चौथे नंबर पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान सबसे आगे हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां महिलाएं सबसे ज्यादा अपराध का शिकार हैं। NCRB ने बताया कि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 4 लाख 48 हजार 211 केस दर्ज हुए, जिसमें सबसे ज्यादा ‘पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता’, ‘अपहरण’, ‘बलात्कार’ और ‘छेड़छाड़’ के मामले थे। ………………………. रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में मेडिकल स्टूडेंट से एक महीने तक रेप, आरोपी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था दिल्ली में एक 18 साल की MBBS स्टूडेंट से एक महीने तक रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के एक युवक ने उसे दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल के कमरे में पार्टी के बहाने बुलाया था। वहां उसके दो दोस्त भी थे। तीनों ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती के बेहोश होने पर मुख्य आरोपी ने उसका रेप किया, जबकि अन्य दो युवकों ने इसे रिकॉर्ड किया। पूरी खबर पढ़ें…