टिकट ऐलान से पहले भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। हाल में जेपी नड्डा, अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज थी। पवन सिंह भी इन मुलाकातों के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। नेताओं के साथ फोटो डालकर लिख रहे थे कि ‘जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पे आज ई फोटो देख के सांप लोट रहा होगा। लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक दूसरे से दूर रह सकते हैं।’ अब सवाल ये कि टिकट ऐलान से ठीक पहले पवन सिंह को ये क्यों कहना पड़ रहा है कि मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। पवन सिंह खुद पीछे हटे हैं या बीजेपी ने उनका टिकट काटा है। अगर टिकट काटा है तो उसके पीछे क्या कारण हैं। 5 पॉइंट में समझिए पावर स्टार के बैकफुट पर आने की पूरी कहानी… पहला- पत्नी ज्योति सिंह से विवाद सुर्खियों में 5 अक्टूबर को भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लखनऊ वाले फ्लैट पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह मिलने पहुंची। दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद पवन सिंह चले गए, जबकि ज्योति वहीं रहीं। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। ज्योति ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती नजर आईं। इसमें ज्योति ने कहा… ‘नमस्कार, मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर। पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में FIR की है और मुझे लेने के लिए पुलिस आई हैं। मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। अब इस घर से मेरी लाश ही निकलेगी। मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी। आपने कहा था- भाभी आप जाइए, हम लोग देखेंगे कि आपको घर से कौन निकालता हैं? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा। आप ही बताइए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा?’ इससे पहले 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर ज्योति ने लिखा था, ‘मैं लखनऊ आ रही हूं, आपसे मिलने का इंतजार करूंगी।’ ज्योति बोलीं- दूसरी महिला के साथ होटल में गए थे 5 अक्टूबर को ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर 2 नए और बड़े आरोप लगाए… 1. चुनाव में दूसरी महिला के साथ होटल में रहते थे ज्योति ने कहा कि लोग पूछते हैं कि हमने जब लोकसभा चुनाव में साथ प्रचार किया तो अलग क्यों हो गई। आज मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि पवन सिंह ने मुझे चुनाव के समय इस्तेमाल किया। मैंने उन्हें चुनाव में मदद की, प्रचार किया और उसी समय वो दूसरी महिला के साथ होटल में जाते थे। इसे कोई भी शरीफ महिला बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए मैं वहां से चली गई। 2. मुझे डिटेन और प्रताड़ित किया जा रहा है ज्योति ने कहा, ‘मुझे घर में क्यों नहीं रख रहे हैं? आज जब मैं अपने पति के घर आई हूं तो मुझे डिटेन किया जा रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा है। क्या ऐसे ही पावर स्टार पवन सिंह समाज का कल्याण करेंगे? महिला का उद्धार करेंगे? जो अपनी पत्नी के साथ न्याय नहीं कर सकता, वो समाज के साथ क्या न्याय करेगा?’ पवन बोले- विधानसभा चुनाव है, इसलिए मेरे पास आई 6 अक्टूबर की रात पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखा- मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब की भावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी बदौलत यहां तक पहुंचा हूं।’ पहली- क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरी सोसाइटी में आईं तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पर बुलाया और करीब 1:30 घंटे हम लोगों की बात हुई? दूसरी- आपकी बस एक ही रट है कि मुझे चुनाव लड़वाइए कैसे भी, जो कि मेरे बस का नहीं है? तीसरी- समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए थी, ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो। कहीं भी आपके साथ आए लोग या कोई और कोई अनहोनी ना करें। वहीं, 8 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन सिंह ने कहा, ‘फैमिली की जो भी बात होती है कमरे में होती है कैमरे पर नहीं। मैं ये कहना चाहता हूं ज्योति जी ये अपनापन चुनाव से 6 या 4 महीने पहले क्यों नहीं दिखा। ये चुनाव से 1 महीने पहले ही क्यों दिखा। विधायक बनने के लिए आप कितना गिर सकती हो ‘ एक्टर ने कहा, ‘मुझे गाड़ी में फोन आया कि घर पर ऐसे-ऐसे हो गया है। मैंने ज्योति का ड्रामा लाइव भी देखा। मैंने धनंजय से कहा कि देख लेना मैडम को कोई दिक्कत ना हो। मैं रातभर गाड़ी में सोता रहा। मैडम जब जाने लगीं तो धनंजय उन्हें छोड़ने गए।’ ज्योति सिंह बोलीं- पवन सिंह अबॉर्शन की दवा देते थे पवन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन सिंह के आरोपों पर जवाब दिया है। साथ ही पवन सिंह के 2 बड़े झूठ भी गिनाए और पावर स्टार पर गंभीर आरोप भी लगाए। ज्योति ने कहा, ‘पवन सिंह कहते हैं कि मैं बच्चे के लिए तरस रहा हूं। मैं पूछना चाहती हूं कि बच्चा चाहिए था तो मुझे दवा क्यों खिलाते थे। वो मुझे दवा देते थे तो मैं उन्हें टोकती थी। वो मुझे टॉर्चर करते थे। मैं एक बार इतनी परेशान हो गई थी कि नींद की ज्यादा गोलियां खाकर सुसाइड की कोशिश की थी।’ दूसरा- PK से ज्योति की मुलाकात के 20 घंटे बाद पवन सिंह का पोस्ट बीजेपी जनसुराज को कोई मौका नहीं देना चाहती है। शुक्रवार को ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की। जनसुराज के ऑफिस में बंद कमरे में दोनों के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई। मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने कहा, ‘यहां पर मैं चुनाव लड़ने के लिए या टिकट के लिए नहीं आई हूं। मेरे साथ जो अन्याय हुआ है वह किसी और महिला के साथ ना हो। मैं उन तमाम महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जिनके साथ यह अन्याय हो रहा है। बस इसलिए मैं प्रशांत किशोर से मिलने आई हूं। यहां पर चुनाव को लेकर या टिकट को लेकर कोई बात नहीं हुई है।’ ज्योति सिंह से मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा- ‘ज्योति सिंह यहां बिहार की महिला के तौर पर आई हैं। इनकी बातों को हम लोगों ने सुना है। सबसे पहले तो इन्होंने चुनाव लड़ने की कोई बात नहीं की है। उन्होंने बस अपनी यह बात रखी है कि इनके साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है, उसमें ये चाहती हैं कि उन्हें जनसुराज से मदद मिले। पवन सिंह भी हमारे मित्र हैं, यह उनका पारिवारिक मामला है और इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं।’ तीसरा- योगी-मोदी और बृजभूषण से मदद मांग चुकी हैं ज्योति सिंह ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से पहले CM योगी को लेटर लिखकर मदद मांगी थी। उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री से भी अपील की थी कि मेरे सिंदूर की रक्षा कीजिए। इसके बाद ज्योति ने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भावुक अपील करते हुए अपने समाज (क्षत्रिय समाज) के प्रभावशाली नेताओं सुधीर सिंह, सुशील सिंह, धनंजय सिंह और बृजभूषण शरण सिंह से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। ज्योति सिंह की गुहार के बाद अब अब यूपी के कैसरगंज से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘जब कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है, एक बलिया में और एक बिहार में। ऐसे में बृजभूषण या कोई और क्या कर सकता है। जो कोर्ट तय करेगी वही अंतिम होगा। चौथा- हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर छूने पर विवाद हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी जंग में बदल सकता है। दिल्ली साइबर पुलिस स्टेशन में करीब 20 इंस्टाग्राम आईडी सौंपने के बाद अंजलि अब कुछ आईडी ऑनर्स को कानूनी नोटिस देंगी। अंजलि ने अपने वकील को पेनड्राइव में वो आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़े सबूत दिए हैं, जिनके जरिए उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बिहार नेशन प्लेटफार्म पर उनके खिलाफ नेगेटिव इंटरव्यू करवाए गए थे, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। एफआईआर भी दर्ज करवाएंगी। इसी बीच उत्तर प्रदेश के महिला आयोग ने अंजलि राघव के साथ हुए बैड टच मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट तलब की है। अंजलि ने करीब 20 इंस्टा आईडी दिल्ली साइबर सेल में दी थी। जिसके आधार पर साइबर पुलिस ने इन आईडी ऑनर्स को ईमेल भेज अपने-अपने अकाउंट से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली साइबर पुलिस स्टेशन की एक महिला अधिकारी ने कहा कि ये क्राइम अगेंस्ट वूमन का मामला है। ऐसे सभी अपराध जो किसी महिला की गरिमा, स्वतंत्रता, शरीर या जीवन को चोट पहुंचाते हैं, उन्हें महिला के खिलाफ अपराध माना जाता है। इसे केस को संवेदनशील तरीके से हैंडल किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस केस में क्या कार्रवाई की जा रही है। पांचवां- सोशल मीडिया पर बिगड़ती छवि पवन सिंह ज्योति के रिश्तों की बात हो या हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव विवाद दोनों को लेकर पवन सिंह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हैं। ज्योति सिंह लगातार पवन और उनके रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रही हैं। इसे लेकर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्योति सिंह ने करवा चौथ पर अकेले पूजा करते एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।’ चांद का दीदार कर खुद पानी पीकर तोड़ा व्रत ज्योति सिंह वीडियो में पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ करवा चौथ मनाती दिख रही हैं। लाल जोड़े में सजी-संवरी पूजा की थाली के साथ नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में पूजा की थाली और दूसरे हाथ में चलनी दिख रहा है, जिसमें जलता हुआ दीया रखा हुआ है। वे चांद को चलनी से देखती हैं, इसके बाद खुद जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती दिख रही हैं। नेहा राठौर ने लिखा था- भाजपा में जाने के लिए यही क्वालिफिकेशन भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर भी सोशल मीडिया पर पवन सिंह को घेर रही हैं। उन्होंने लिखा कि, ‘बिहार चुनाव करीब आते ही तमाम गायक-गायिकाओं को विधायक बनने की तलब लगने लगी है. अब तक इन्हें बेरोजगारी और पलायन नहीं दिख रहा था या लाठी खाते विद्यार्थी नहीं दिख रहे थे। गिरते पुलों, जहरीली शराब से हुई मौतों और अस्पताल के बाहर मरते मरीजों पर क्यों चुप थे? अब तक कहां थे।’ दूसरे पोस्ट में नेहा ने लिखा- ‘भाजपा प्रत्याशी कैसा हो…पवन सिंह जैसा हो’ पवन सिंह भाजपा के आदर्श प्रत्याशी हैं. महिलाओं का सम्मान करने में पूरी तरह निर्भीक, निडर, उन्मुक्त और कुख्यात. अब बस स्टार प्रचारक और बन जाएं तो भाजपा के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान में चार चांद लग जाएंगे। तीसरा पोस्ट- मारब गोली त लहंगा लहक जाई” रिमोट से लहंगा उठाने के दिन गए…अब पवन सिंह सीधे गोली मारकर लहंगा लहका (जला) देंगे. आप इनकी कुंठा समझ पा रहे हैं? भाजपा से विधायक बनने के बाद इनके क्षेत्र की बहू-बेटियों की इज्जत कौन माई का लाल बचा पाएगा? फिलहाल Y श्रेणी सुरक्षा पा चुके हैं। अब जानिए पवन सिंह पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी कहते हैं कि ‘पवन सिंह का पूरा मामला फंस गया है। उनकी पत्नी ने बुरी तरह से उन्हें फंसा दिया है। वे जहां से भी लड़ेंगे मुकाबला पत्नी से करना पड़ता। बीजेपी नहीं चाहेगी कि ऐसा हो। पवन सिंह को कहा गया होगा कि वे चुनाव नहीं लड़ें बाद में कुछ देखा जाएगा। पत्नी ने एक दिन पहले जनसुराज के प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। पत्नी नहीं भी लड़ती तो मुश्किल खड़ी कर देती। भाजपा की भी भद पिटती और उसका असर महिला वोटर पर पड़ता। दूसरी सीटों पर भी भाजपा को दिक्कत होती। चुनाव के समय इस तरह का रिस्क लेना ठीक नहीं।’ क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके। चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें – https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3Wb