हिमाचल प्रदेश में रेप केस में गिरफ्तार BJP के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई को आज सोलन कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इसके लिए डॉक्टरों का फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी है। फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने पर ही सोलन पुलिस 81 वर्षीय वैध राम कुमार बिंदल को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। दरअसल, सोलन पुलिस शुक्रवार शाम को राम कुमार को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई थी। इस दौरान उसके सीने में दर्द उठा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां उसके टेस्ट किए जा रहे हैं। राम कुमार बिंदल वैध है, जिस पर 25 साल की युवती ने उपचार के बहाने रेप का आरोप लगाया है। मामला 7 अक्टूबर का है। 8 तारीख को एक युवती ने सोलन के महिला थाना में राम के खिलाफ शिकायत दी थी। उधर, इस मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने सोलन SP गौरव सिंह को फोन कर मामले की रिपोर्ट मांगी है। क्या है पूरा मामला, 3 पॉइंट में पढ़िए… SHO बोलीं- आरोपी के टेस्ट किए जा रहे
सोलन महिला थाना की SHO कविता ने बताया कि आरोपी से अस्पताल में मिलने कोई नहीं आया है। एडवोकेट आए थे। लेकिन डॉक्टर ने अभी अलो नहीं किया। राम कुमार बिंदल के अभी टेस्ट चल रहे हैं और अंडर ट्रीटमेंट है। महिला आयोग ने SP से मांगी रिपोर्ट
इस मामले में हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। हिमाचल राज्य महिला आयोग की चेयरमैन विद्या नेगी ने सोलन SP गौरव सिंह को फोन किया और मामले की रिपोर्ट मांगी है। विद्या नेगी ने बताया कि आरोपी प्रभावशाली व राजनीतिक परिवार से संबंध रखता है। इसलिए बिना किसी राजनीतिक दबाव के न्यायपूर्ण ढंग से जांच करें। उन्होंने प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राजीव बिंदल से भी जांच में सहयोग की मांग की है। पीड़िता को पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग
हिमाचल में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेनब चंदेल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़िता को पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की हुई है तो बीजेपी के लोग खामोश क्यों हैं। क्या नैतिकता के आधार पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल इस्तीफा देंगे। केवल नारों से बेटी बचने वाली नहीं। उन्हें लगता है कि अब नारा देना चाहिए कि भाजपा से बेटी बचाओ। कौन है आरोपी राम कुमार बिंदल
आरोपी राम कुमार बिंदल सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट का प्रधान है। वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा रहा है। राम कुमार सोलन का मशहूर वैध है। उसके पिता बालमुकुंद भी मशहूर वैध रहे हैं। महिला कांग्रेस ने बिंदल से मांगा इस्तीफा हिमाचल में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेनब चंदेल ने रेप की आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़िता को पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि जब एक बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की हुई है तो बीजेपी के लोग खामोश क्यों हैं। उन्होंने पूछा कि क्या नैतिकता के आधार पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल इस्तीफा देंगे। केवल नारों से बेटी बचने वाली नहीं। उन्हें लगता है कि अब नारा देना चाहिए कि भाजपा से बेटी बचाओ।