हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के पोस्टमॉर्टम को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर को डॉक्टर्स, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और वीडियोग्राफी टीम चंडीगढ़ PGI की मॉर्च्युरी में पहुंची, लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर का कहना है कि परिवार की सहमति के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उनका इंतजार किया जा रहा है। पूरन कुमार के परिवार और अनुसूचित समाज ने 31 मेंबरी कमेटी बनाई है। कमेटी का कहना है कि जब तक DGP कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया अरेस्ट नहीं हो जाते, तब तक परिवार पोस्टमॉर्टम नहीं कराएगा। कल दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारे में महापंचायत होगी। शनिवार सुबह डेडबॉडी चंडीगढ़ के सेक्टर 16 गवर्नमेंट अस्पताल से PGI शिफ्ट की गई थी। परिवार ने आरोप लगाया था कि उनकी मर्जी के खिलाफ डेडबॉडी जबरदस्ती PGI ले गए। उधर, रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया गया। उनकी जगह IPS अफसर सुरेंद्र सिंह भौरिया को SP लगाया गया है। फिलहाल बिजारणिया को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई। पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार की मांग है कि DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया को हटाकर गिरफ्तार किया जाए। इन्होंने ही पूरन कुमार को करप्शन केस में फंसाया है। रोहतक SP तो हटाए जा चुके हैं, लेकिन सरकार ने DGP पर अभी फैसला नहीं लिया है। अब जानिए आज क्या-क्या हुआ…. परिवार को मनाने पहुंचे चंडीगढ़ DGP
पोस्टमॉर्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच शनिवार सुबह चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्डा, IG पुष्पेंद्र कुमार और SSP कंवरदीप कौर अमनीत पी. से बातचीत करने के लिए सेक्टर-24 स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे। DGP सागर प्रीत हुड्डा ने कहा था कि परिवार से बातचीत जारी है। उनकी सहमति के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
पूरन कुमार के सुसाइड केस में कार्रवाई को कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की मांग है कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हिसार में रविदास महासभा ने मीटिंग बुलाई है। वहीं रोहतक में भी सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरे और SP आवास का घेराव किया। पोस्टमॉर्टम के बाद DGP बदलने की संभावना
शुक्रवार रात को CM हाउस में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, होम सेक्रेटरी डॉ. सुमिता मिश्रा और IAS अफसर राज शेखर वुंडरू से मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में सरकार DGP शत्रुजीत कपूर पर कार्रवाई के लिए तैयार हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद DGP कपूर को हटाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो IAS अधिकारी ओपी सिंह, आलोक मित्तल और अरशिंद्र सिंह चावला DGP की दौड़ में हैं। IPS के सुसाइड से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…