आज (शुक्रवार) करवा चौथ है। पति की लंबी आयु की कामना के लिए घर-घर में आज पत्नी निर्जला व्रत रख रही हैं। इस मौके पर ये 2 कहानियां आप पढ़िए। इसमें पति ने पत्नी को तो पत्नी ने पति को अपनी किडनी देकर जान बचाई। पाली में ये दोनों परिवार आज खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। शादी के 1 साल बाद पति की दोनों किडनी फेल हुई
पाली में न्यू शक्ति नगर (सर्वोदय नगर) में रहने वाले 35 साल के सतीश वाल्मीकि की शादी साल 2018 में आगेवा गांव (जैतारण) की रहने वाली संगीता से हुई थी। दोनों की लाइफ अच्छे से कट रही थी। सतीश नगर निगम पाली में सफाईकर्मी हैं और संगीता हाउस वाइफ। शादी के एक साल बाद 2019 की बात है। सतीश को कमजोरी रहने लगी और बॉडी में सूजन आने लगी। उसने जोधपुर एम्स में डॉक्टर को चेक करवाया। पता चला कि सतीश की दोनों किडनी फेल हो चुकी है। ये सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। पत्नी बोली- मैं अपनी किडनी दूंगी
संगीता की आंखों से तो आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस मुश्किल समय में भी संगीता ने हार नहीं मानी और खुद को संभालते हुए पति से बोली- आप चिंता न करें। आपको कुछ नहीं होगा। हम बड़े से बड़े डॉक्टर से इलाज करवाएंगे। जरूरत पड़ी तो मैं अपनी किडनी डोनेट कर दूंगी। 4 साल तक चला इलाज
पत्नी के ये शब्द सुन कर सतीश में नई ऊर्जा भर गई। 4 साल तक डॉक्टर की देख-रेख में सतीश का इलाज जयपुर के टोंक रोड स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल में चला। 2023 में करवाया किडनी ट्रांसप्लांट
डॉक्टर के कहने पर 13 मार्च 2023 को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में सतीश और उसकी पत्नी संगीता की सभी आवश्यक जांचों के बाद किडनी ट्रांसप्लांट की गई। आज उस बात को 2 साल से ज्यादा समय हो गया है। दोनों पति-पत्नी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। संगीता फिर से हुई गर्भवती
वर्तमान में संगीता 7 महीने की गर्भवती हैं। परिवार में जल्द ही नए मेहमान के आने की आहट से सभी खुश हैं। इससे पहले संगीता और सतीश की 7 साल की बेटी दीप्ति है। BP ज्यादा रहने से हुई किडनी फेल
सतीश बताते हैं कि कम उम्र में उनकी दोनों किडनी फेल कैसे हो गई। इस पर डॉक्टर ने बताया कि उनका BP ज्यादा रहता था। यही दोनों किडनी को डैमेज करने का कारण बना। सतीश अब स्वस्थ हैं, लेकिन बाहर का कुछ भी नहीं खाते। चाय भी बहुत कम पीते हैं। पानी RO का पीते हैं। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाते हैं, ताकि किसी तरह के इन्फेक्शन की चपेट में न आएं। पति बोले- पत्नी ने नया जीवन दिया
सतीश कहते हैं- उन्हें पत्नी संगीता ने नया जीवन दिया। करवा चौथ पर मैंने भी इस बार उसके साथ व्रत रखा है। उसने तो सच में अपनी किडनी देखकर मेरी उम्र लंबी करने का काम किया।
संगीता कहती हैं- सतीश के बिना जिंदा रहने भर के ख्याल से डर लगता था। उनके बिना मेरी लाइफ अधूरी थी। इसलिए सोच लिया था कि कुछ भी हो जाए सतीश को अपने जीवन से जाने नहीं दूंगी। लक्की हूं कि आज वे मेरे साथ हैं। पति ने पत्नी की जान बचाने के लिए डोनेट की किडनी
दूसरी कहानी पाली जिले के डिंगाई गांव के 40 साल के जीवाराम चौधरी और उनकी 35 साल की पत्नी शांति की है। दोनों की शादी साल 2004 में हुई थी। शादी के बाद उनके 2 बेटे हुए। बड़ा बेटा मुकेश 18 साल का है और छोटा विकास 15 साल का है। 2023 में पत्नी की दोनों किडनी फेल हुई
जीवाराम और शांति दोनों की जिंदगी अच्छे से चल रही थी। दोनों मुंबई के मलाड में जनरल स्टोर चलाते थे। जीवाराम ने बताया कि साल 2023 में शांति की तबीयत खराब रहने लगी। उसे थकान होने और बॉडी में सूजन रहने लगी। इस पर डॉक्टर को चेक करवाया। पता चला कि शांति की दोनों किडनी फेल हो चुकी है। ये सुनकर मेरे होश ही उड़ गए। मैंने अपने आपको संभाला। डॉक्टर की देखरेख में 2 साल तक डायलिसिस करवाया। फिर अहमदाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में 13 जून 2025 को किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ। इसमें जीवाराम ने अपनी पत्नी शांति को किडनी डोनेट की। पत्नी के लिए मुंबई छोड़ा, अहमदाबाद में रहने लगे
पत्नी शांति को समय-समय पर डॉक्टर को चेक करवाने में दिक्कत न हो, इसलिए जीवाराम मुंबई में अपना बिजनेस छोटे भाई को सौंप कर अहमदाबाद आ गए। यहां वे परिवार के साथ रह रहे हैं। यहीं पर जनरल स्टोर चलाते हैं। मैंने तो सिर्फ व्रत किया, इन्होंने तो मेरी उम्र ही लंबी कर दी
शांति देवी कहती हैं- मैंने तो पति जीवाराम की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत ही किया। इन्होंने तो अपनी किडनी डोनेट कर मेरी उम्र लंबी कर दी। ये जिंदगी उनकी ही देन है। मैंने तो एक बार उन्हें मना कर दिया था कि किडनी न दें।
ऑपरेशन के बाद दोनों को कुछ हो गया तो बच्चों का क्या होगा। उन्होंने मेरी नहीं सुनी और बोले कि तुम्हारे बिना जिंदा रहने का सोचना भी पाप है। उनके ये शब्द सुन कर आंखों से आंसू निकल गए। मैं अपनी किस्मत पर गर्व करने लगी कि मुझे ऐसे पति मिले।