उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह यमुनोत्री जाते समय श्रद्धालुओं की चलती कार के ऊपर पत्थर गिर गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, दरवाजों के साथ साथ शीशे तक टूट गए। कार के अंदर तीन लोग सवार थे, तीनों ही चारधाम की यात्रा के लिए देहरादून से टैक्सी बुक करके निकले थे। हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर फूलचट्टी के पास हुआ। गाड़ी का नंबर UK07 TB 3225 है। हादसा होता देख आस-पास के लोग फौरन घायलों की मदद के लिए पहुंचे, चूंकी कार का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया था जिस कारण तीनों लोग अंदर ही फंस गए हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। घटना से जुड़े कुछ फोटो भी सामने आए हैं उनमें दिख रहा है कि कार के दरवाजे-शीशे टूट चुके हैं, साथ ही ड्राइवर सीट पर भी शीशे के टुकड़े बिखरे हुए हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए पूरी खबर…. 1. मौसम खराब होने पर आए उत्तराखंड: बिहार के रहने वाले हरिमोहन ठाकुर पत्नी संग खराब मौसम को बीच परसों यानी मंगलवार को ट्रेन के जरिए देहरादून पहुंचे। यहां से उन्होंने चार धाम घूमने के लिए कार की, जिसमें उन्होंने लोकल ड्राइवर मनोज को चुना। मनोज यात्रियों को चार धाम घूमता है। 2. मंगलवार की सुबह यात्रा के लिए निकले: देहरादून रुकने के बाद वो दिन के समय आप-पास के इलाके घूमने लगे। फिर शाम के समय वो पहाड़ी घूमने के लिए निकल पड़े। बुधवार तक ऋषिकेश घूमने के बाद प्लान गुरुवार को आगे बढ़ने का था, इसलिए वो आगे की ओर बढ़ गए। 3. गुरुवार सुबह यमुनोत्री निकले: हरिमोहन ठाकुर सुबह तड़के ही यमुनोत्री के लिए निकल पड़े। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम साफ था, लेकिन लैंडस्लाइड जारी थी। फिर भी हरिमोहन ने ड्राइवर को आगे बढ़ने को बोला। हालांकि रास्ते में पड़ रही पहाड़ियों से लगातार मलबा गिर ही रहा था। लोकल ड्राइवर होने के कारण मनोज को पहाड़ में लैंडस्लाइड में गाड़ी चलाने का एक्सपीरियंस था। लेकिन तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और हरिमोहन ठाकुर घबरा गए, घबराहट में वो ड्राइवर से बात करने लगे, जिससे ड्राइवर का ध्यान भी भटक गया और कुछ पत्थर आकर सीधा कार से जा टकराए। हादसे में यात्रियों को हल्की चोट आई है, ड्राइवर मनोज ने दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर दंपती को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना कर दिया है।