हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार से मिलने CM नायब सैनी पहुंच गए हैं। वह बुधवार शाम को ही जापान दौरे से लौटे थे और अब चंडीगढ़ स्थित अपने आवास से निकलकर सेक्टर-24 में IG की पत्नी अमनीत कुमार के घर में अलग कमरे में मीटिंग कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान CM सैनी IAS पत्नी को सांत्वना देने के साथ जांच को लेकर कुछ बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। उनके साथ मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी मौजूद हैं। IG पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में इन्हें आपबीती बताने की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक, जापान से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होते ही सीएम सैनी ने DGP शत्रुजीत कपूर से एयरपोर्ट पर ही मुलाकात की थी। यहां CM ने DGP से IPS सुसाइड मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी। वाई पूरन कुमार के शव का आज (9 अक्टूबर) पोस्टमॉर्टम हो सकता है। बुधवार को उनकी IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार जापान दौरे से चंडीगढ़ लौट आईं थी, लेकिन वह पोस्टमॉर्टम के लिए राजी नहीं हुईं। उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि जब उनकी बड़ी बेटी अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंच जाएगी, तब ही इस पर फैसला होगा। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि अमनीत पी. कुमार ने स्पष्ट कहा है कि वह पोस्टमॉर्टम के समय खुद मौजूद रहेंगी और वीडियोग्राफी भी कराएंगी। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। चीफ सेक्रेटरी और गृह सचिव सुमिता मिलने पहुंचे
वहीं, CM से पहले हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी और गृह सचिव सुमिता मिश्रा सेक्टर-24 स्थित IAS अमनीत के आवास पर पहुंचे। आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार और कांग्रेस सांसद वरूण मुलाना के भी पहुंचने की संभावना है। डीजीपी के खिलाफ शिकायत दे चुकीं IAS अमनीत
इसी बीच अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि DGP और SP ने उनके पति का उत्पीड़न किया, जातिगत भेदभाव किया और उन्हें प्रताड़ित भी किया। वरिष्ठ IAS अफसर ने दावा किया कि उनके पति को SC/ST समुदाय से होने के कारण जातिसूचक गालियां दी गईं और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। फिलहाल, IG का शव चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। केस में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…