उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हुई। दोपहर बाद अचानक शुरू हुई बर्फबारी से केदारनाथ मंदिर सफेद चादर में ढक गया, वहीं बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों और फूलों की घाटी के पास भी बर्फ गिरी। बर्फबारी के कारण यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है और कई यात्री मंदिर की ओर बढ़ने से पहले रुक गए। वहीं, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं को घंघरिया से आगे न बढ़ने की सलाह दी। गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार में लगातार तेज बारिश हुई। कुमाऊं में नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत समेत कई इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…