हरियाणा के गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) में काम करने वाले इंजीनियर की पत्नी अपने लवर के साथ मिलकर उसकी मौत की साजिश रच रही थी। पति को सोशल मीडिया चैट्स से मामले का पता चला तो उसने डिटेक्टिव एजेंसी की सेवा लेकर पत्नी की करतूत का खुलासा कर दिया। पति को पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ ऋषिकेश के एक होटल में थी। पति ने तुरंत पुलिस बुलाकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इससे होटल में हंगामा हो गया। हालांकि, पत्नी ने खुद को बालिग होने का हवाला देकर अपनी मर्जी से होटल में आने बात कही। इस पर उसके पति ने उससे कहा- ठीक है, ये रिश्ता अब यहीं खत्म, तुम्हें जो करना है करो। उसने पत्नी के खिलाफ शिकायत करने से भी मना कर दिया और वहीं रिश्ता समाप्त करके चला आया। इसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक की पत्नी और उसका प्रेमी बालिग है। दोनों मर्जी से होटल में ठहरे थे। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… अब जानिए पुलिस की पूछताछ में क्या खुलासा हुआ… शादी के पहले से ही अफेयर, माता-पिता को थी जानकारी
पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि शुभम की शादी से पहले ही उसकी पत्नी का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। यह बात पत्नी के घरवालों को भी पता थी, मगर सजातीय न होने के कारण घरवालों ने बेटी की शादी प्रेमी से नहीं कराई और जबरन उसे शुभम के साथ शादी करने के लिए मना लिया। शुभम और उसकी पत्नी जाट हैं, जबकि प्रेमी ब्राह्मण है। दोनों की शादी 7 महीने पहले हुई थी। प्रेमी का गाजियाबाद में कबाड़ का बड़ा कारोबार है। प्रेमी ने युवक का पीछा करने की बात कबूली
जासूसी एजेंसी के निदेशक का कहना है कि उनकी जांच के दौरान पता चला था कि प्रेमी कई दिनों से शुभम का पीछा कर रहा था। इस पर पुलिस पूछताछ के दौरान प्रेमी ने शुभम का पीछा करने के बात कबूली। हालांकि अभी तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि उसकी पत्नी ऑनलाइन हथौड़ा मंगवाकर किस तरह की वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रही थी। एजेंसी निदेशक का कहना है कि इस मामले की जांच जरूर होनी चाहिए। इंजीनियर ने नहीं कराई एफआईआर, पत्नी प्रेमी संग गई
मुनी की रेती कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान के मुताबिक 30 सितंबर की मध्य रात्रि को शुभम ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी जानकारी सही पाई। मौके पर शुभम की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पत्नी और उसके प्रेमी को जाने दिया गया। वे दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से होटल में ठहरे हुए थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण को घरेलू विवाद और व्यक्तिगत स्तर पर सुलझे मामले के रूप में देख रही है।