पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार को तेज बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। लैंडस्लाइड में कई घर बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम का सड़क संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है। इसके कारण हजारों पर्यटक फंसे हैं। दार्जिलिंग और कर्सियांग के बीच नेशनल हाइवे टूट गया है। मिरिक और दूधिया के पास लोहे का ब्रिज टूटने से दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी का वैकल्पिक रास्ता भी बंद है। अलीपुरदुआर में रेल ट्रैक डूबने से तीन गाड़ियां रद्द की गईं। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में चाय के बागान डूब गए हैं। बंगाल के दार्जिलिंग और अन्य जिलों में 24 घंटे में लगभग 16 इंच बारिश हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी बारिश 1998 के बाद पहली बार हुई है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश की आशंका है। इससे लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इधर, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू (DSEJ) ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 6 और 7 अक्टूबर के लिए बंद करने का आदेश दिया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक सस्पेंड करने की घोषणा की है। देश भर में बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें… दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड… हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, इस बार करीब 20 दिन पहले
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल के लाहौल-स्पीति, मनाली, चंबा और धौलाधर की पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस बार बर्फबारी सामान्य से करीब 20 दिन पहले हुई। बारिश और बर्फबारी से तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रोहतांग दर्रे पर फिसलन बढ़ने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। रोहतांग दर्रा से वाहनों की आवाजाही बंद
मनाली प्रशासन ने बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा से होकर वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली रोहतांग मार्ग पर पुलिस जवान तैनात हैं लेकिन सड़क पर फिसलन होने के चलते दुर्घटनाओं के अंदेशे को देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच कहीं कहीं पर 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। राज्यवार मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: अगले 3 दिन बूंदाबांदी के आसार, पिछले 24 घंटे में भोपाल समेत 20 जिलों में बारिश हुई मध्य प्रदेश में रविवार को भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में ढाई इंच और बैतूल में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। इस वजह से भदभदा और कलियासोत डैम के एक-एक गेट रात में खोल दिए गए। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। बारिश का दौर अगले 3 दिनों तक रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर समेत 9 जिलों में तेज बारिश-ओले का अलर्ट, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम राजस्थान के जयपुर समेत 9 जिलों में सोमवार को तेज बारिश की संभावना है। ओले गिरने की भी आशंका है। रविवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह ओले गिरे। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 9 अक्टूबर से बारिश का दौर थमेगा। इसके बाद एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, रात में जमकर बरसे बादल; हिसार में अस्पताल में पानी भरा हरियाणा के ज्यादातर जिलों में सोमवार को बारिश का अनुमान है। फतेहाबाद, हिसार, जींद सहित 11 जिलों में रेड अलर्ट है। बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। हिसार में रविवार से सोमवार सुबह तक, जमकर बारिश हुई। इससे हिसार के अस्पताल में पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 32 जिलों में अलर्ट, सुपौल-किशनगंज-मधुबनी में बाढ़, कोसी बराज के सभी 56 गेट खोले गए बिहार के 32 जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। सुपौल, अररिया, किशनगंज और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नेपाल में लगातार बारिश से सुपौल में कोसी और मधुबनी में कमला नदी उफान पर हैं। कोसी बराज के सभी 56 गेट खोले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में फिर बाढ़ का साया, भाखड़ा-थीन डैम से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; 13 जिलों में आज अलर्ट पहाड़ी इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पंजाब में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बांधों में पानी का स्तर बढ़ने से अब पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। पंजाब के 13 जिलों में सोमवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में आज भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट, ठंड शुरू हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रविवार रात तेज बारिश हुई। सोमवार को 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान की आशंका है। किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा और कांगड़ा में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। रविवार को भी इन जिलों में बर्फबारी हुई। इससे राज्य का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक नीचे गिर गया। इससे पहाड़ों पर ठंड की शुरुआत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…